सुन्नी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष के इफ्तार में शामिल हुए मुख्यमंत्री

Updated at : 22 Mar 2025 1:18 AM (IST)
विज्ञापन
सुन्नी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष के इफ्तार में शामिल हुए मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने राज्य में अमन-चैन, शांति एवं भाईचारा का माहौल कायम रहने की दुआ मांगी

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने राज्य में अमन-चैन, शांति एवं भाईचारा का माहौल कायम रहने की दुआ मांगी संवाददाता, पटना मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुक्रवार को अनिसाबाद स्थित अली नगर कॉलोनी में आयोजित दावत-ए-इफ्तार में शामिल हुए. दावत-ए-इफ्तार का आयोजन बिहार राज्य सुन्नी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष इर्शादुल्लाह की ओर से किया गया. इस अवसर पर मुख्यमंत्री को गुलदस्ता, टोपी एवं साफा भेंटकर अभिनंदन किया गया. इफ्तार के बाद रोजे की नमाज अदा की गयी, जिसमें दावत-ए-इफ्तार में शरीक मुख्यमंत्री सहित सभी रोजेदारों ने प्रदेश, समाज और देश में अमन-चैन, शांति एवं भाईचारा का माहौल कायम रहने की दुआ मांगी. इस अवसर पर जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो जमा खान, विधान पार्षद गुलाम गौस, विधान पार्षद खालिद अनवर, पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन, पूर्व मंत्री मोनाजिर हसन, जदयू के राष्ट्रीय महासचिव मनीष कुमार वर्मा, बिहार राज्य शिया वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष अफजल अब्बास सहित बड़ी संख्या में रोजेदार उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAKESH RANJAN

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन