ठंड बढ़ने से सभी सरकारी व निजी स्कूलों में आठवीं तक की कक्षाएं आज व कल बंद रहेंगी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 21 Jan 2025 7:18 PM
मौसम में अचानक बदलाव व ठंड बढ़ने की वजह से सभी सरकारी व निजी स्कूलों में आठवीं तक की क्लास 22 व 23 जनवरी को बंद रहेंगी.
संवाददाता, पटना मौसम में अचानक बदलाव व ठंड बढ़ने की वजह से सभी सरकारी व निजी स्कूलों में आठवीं तक की क्लास 22 व 23 जनवरी को बंद रहेंगी. आठवीं क्लास से ऊपर की कक्षाएं सुबह नौ बजे से शाम 3:30 बजे तक चलेंगी. इस संबंध में डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने मंगलवार को आदेश जारी किया है. आदेश में कहा गया है कि जिले में अत्यधिक ठंड व कम तापमान की स्थिति बनी हुई है. इससे बच्चों के स्वास्थ्य व जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है. इसलिए सभी सरकारी व निजी स्कूलों में 23 जनवरी तक आठवीं तक की क्लास बंद रहेंगी. क्लास आठ से ऊपर की शैक्षणिक गतिविधियां सुबह नौ बजे से शाम 3:30 बजे तक चलेंगी. बोर्ड परीक्षा से संबंधित शैक्षणिक गतिविधियों का संचालन इससे मुक्त रहेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










