लोयोला हाइस्कूल में क्रिसमस समारोह में बच्चों ने मचायी धूम
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

लोयोला हाइस्कूल की ओर से शनिवार को क्रिसमस समारोह का आयोजन किया गया.
विज्ञापन
संवाददाता, पटना
लोयोला हाइस्कूल की ओर से शनिवार को क्रिसमस समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर बच्चों ने क्रिसमस कैरोल की शानदार प्रस्तुति देते हुए प्रभु यीशू के आगमन पर खुशियां जाहिर की. समारोह में बच्चों के बीच सांता क्लॉज ने चॉकलेट और गिफ्ट भी बांटे. इस अवसर पर स्कूल के उप प्राचार्य ब्रदर जॉनसन ने कहा कि प्रभु यीशू ने प्रेम, करुणा व आपसी सौहार्द का संदेश दिया है. साथ ही उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि क्रिसमस का मतलब केवल उपहार देना नहीं, बल्कि दूसरों को प्यार करने के साथ ही उनकी मदद करना है. इस अवसर पर स्कूल प्रांगण में बच्चों ने क्रिसमस ट्री को सजाया और गौशाला तैयार कर अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित किया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










