दिल्ली एयरपोर्ट पर चिराग पासवान हुए बीमार, इस वजह से आने वाले थे बिहार

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 28 Nov 2025 3:36 PM

विज्ञापन

चिराग पासवान

Chirag Paswan: लोजपा रामविलास के स्थापना दिवस पर चिराग पासवान पटना आने वाले थे, लेकिन दिल्ली एयरपोर्ट पर उनकी तबीयत बिगड़ गई. वे वापस लौट गए और दिल्ली से ही ऑनलाइन कार्यक्रम को संबोधित किया. चिराग ने संगठन को मजबूत करने, संकल्प पत्र लागू करने और जनता की समस्याओं पर ध्यान देने की बात कही.

विज्ञापन

Chirag Paswan: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में चिराग पासवान की पार्टी लोजपा रामविलास ने शानदार प्रदर्शन किया. 29 सीटों पर चिराग ने उम्मीदवार उतारे. इसमें से उनके 19 उम्मीदवार जीत गए. शुक्रवार को पार्टी के स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान पटना आने वाले थे, लेकिन दिल्ली एयरपोर्ट पर उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई. इसके बाद वे वापस अपने आवास लौट गए. इस बारे में जानकारी पार्टी के बिहार प्रभारी अरुण भारती ने दी.

ऑनलाइन किया संबोधित

पटना नहीं पहुंच पाने के बावजूद चिराग पासवान ने दिल्ली से ही ऑनलाइन जुड़कर स्थापना दिवस के रजत जयंती समारोह को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि पार्टी के संकल्प पत्र को जमीन पर उतारना और संगठन को मजबूत बनाना उनकी प्राथमिकता है.

सीएम नीतीश और पीएम मोदी को किया धन्यवाद

चिराग ने बिहार में एनडीए को मिली बड़ी जीत के लिए पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व के प्रति धन्यवाद जताया. उन्होंने बताया कि पार्टी के सभी 19 विधायक जनता की समस्याओं के समाधान के लिए हमेशा एक्टिव रहेंगे. पटना के बापू सभागार में आयोजित कार्यक्रम में लोजपा के सांसद, विधायक, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में पार्टी नेता शामिल हुए.

इसे भी पढ़ें: बिहार पंचायत चुनाव 2026 में होगा बड़ा फेरबदल, सामान्य सीटें आरक्षित बनेंगी और आरक्षित सीटें सामान्य, नया अनुपात क्या होगा

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन