Chirag Paswan के जीजा अरुण भारती ने बिहारियों से की खास अपील, बोले- राज्य के विकास के लिए वापस लौट आएं

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 06 Dec 2024 12:53 PM

विज्ञापन

Chirag Paswan: चिराग पासवान के जीजा और जमुई से सांसद अरुण भारती बिहार में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं. एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अन्य राज्यों में रह रहे बिहारियों से खास अपील की है.

विज्ञापन

Chirag Paswan: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए तमाम राजनीतिक पार्टियों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है. एनडीए में शामिल लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) भी जिला स्तर पर पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए बैठकों का आयोजन कर रही है. लोजपा से सांसद भी इन कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं. लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) से सांसद अरुण भारती मुंगेर जिले में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए शुक्रवार को पहुंचे. इस दौरान उन्होंने जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर की तारीफ भी की.

जो बाहर गए हैं वो बिहार जरूर लौटें

अरुण भारती ने कहा कि हम लोग बिहार से दूर जाकर पढ़े और अब अपने क्षेत्र और राज्य के लिए कुछ करना चाहते हैं. आने वाले समय में हम चाहेंगे जो भी बिहारी छात्र बाहर पढ़ने गए थे, वहां नौकरी या फिर व्यापार कर रहे हैं, वह बिहार जरूर लौटें. यहां आकर वह यह जरूर सोचें कि हम अपने क्षेत्र में विकास के लिए कौन-कौन से कार्य कर सकते हैं. जहां तक संभव हो उसे धरातल पर उतार सकें.

प्रशांत किशोर पर क्या बोले अरुण

लोजपा सांसद ने कहा, “प्रशांत किशोर बिहार के रहने वाले हैं. वह अब अपना पूरा समय बिहार की प्रगति के लिए दे रहे हैं. प्रशांत किशोर ने कहा था कि उनका पूरा फोकस अब बिहार पर है. वह बिहार को अन्य राज्यों की तरह प्रगति करते हुए देखना चाहते हैं.” वहीं, प्रशांत किशोर बिहार की एनडीए सरकार के साथ ही साथ आरजेडी नेता तेजस्वी यादव पर भी जमकर बरस रहे हैं. प्रशांत कई बार कई मंचों से कह चुके हैं कि 9वीं फेल नेता कभी बिहार की प्रगति नहीं कर सकता है. बिहार सरकार को टारगेट करते हुए उन्होंने कहा था कि यहां पर रोजगार नहीं है. जिसकी वजह से बिहारियों को बिहार छोड़कर दूसरे राज्य में नौकरी करने के लिए पलायन करना पड़ता है.

इसे भी पढ़ें: पटना में यहां बैठकर सॉल्वर गैंग कर रहे थे पेपर लीक, दर्जनों स्कॉलर इसमें शामिल, हुआ बड़ा खुलासा

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन