बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन से चोरी हु्आ बच्चा बाढ़ से किया गया बरामद
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 28 Nov 2024 12:10 AM
patna news: बाढ़. बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन से गोरी हुआ बच्चा अविनाश कुमार (3 वर्ष) बुधवार को बाढ़ थाना क्षेत्र के भुवनेश्वरी चौक पर मिला.
बाढ़. बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन से गोरी हुआ बच्चा अविनाश कुमार (3 वर्ष) बुधवार को बाढ़ थाना क्षेत्र के भुवनेश्वरी चौक पर मिला. अज्ञात व्यक्ति ने बच्चे को बाढ़ के भुवनेश्वरी चौक पर लाकर छोड़ दिया था. बच्चे को बख्तियारपुर जीआरपी के पास पहुंचा दिया गया है. सोमवार की शाम दो महिलाओं को स्टेशन परिसर के सीसीटीवी में बच्चे को ले जाते हुए देखा गया था. उसके बाद से ही पुलिस दोनों महिलाओं की खोजबीन में जुटी थी. बख्तियारपुर से बाढ़ बच्चा कैसे पहुंचा, इसको लेकर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है. बता दें कि सोमवार की शाम नालंदा जिला के रहुई थाना क्षेत्र की दिव्यांग महिला रेखा कुमारी अपने पति मुकेश चौधरी के साथ स्टेशन परिसर में पूछताछ काउंटर के पास अपने तीन बच्चों के साथ बैठी थी. तभी दो महिलाएं उससे बातचीत करने लगीं. दोनों महिलाओं ने मदद करने का झांसा देकर उसके बच्चे को साथ लेकर चली गयी. बख्तियारपुर जीआरपी थाना में मामला दर्ज होने के बाद जब सीसीटीवी की जांच की गयी, तो दोनों महिलाओं को बच्चे को बाजार की तरफ ले जाते हुए देखा गया. बहरहाल बच्चा गायब होने की गुत्थी को सुलझाने के लिए रेल पुलिस प्रयास कर रही है. बाढ़ के भुनेश्वरी चौक के पास स्थित सीसीटीवी कैमरे से मामले का खुलासा करने में पुलिस लगी हुई है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










