ePaper

बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने शुरू की सुनवाई

Updated at : 17 Apr 2025 1:28 AM (IST)
विज्ञापन
बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने शुरू की सुनवाई

राज्य सरकार द्वारा गठित बाल सरंक्षण आयोग यह सुनिश्चित करेगा कि किसी भी बच्चे के साथ कोई अन्याय नहीं हो.

विज्ञापन

पटना. राज्य सरकार द्वारा गठित बाल सरंक्षण आयोग यह सुनिश्चित करेगा कि किसी भी बच्चे के साथ कोई अन्याय नहीं हो. बुधवार को आयोग ने बच्चों के मामले में सुनवाई शुरू की.आयोग के अध्यक्ष डाॅ अमरदीप एवं सदस्य डाॅ हुलेश मांझी, शीला पंडित, डाॅ सुग्रीव दास एवं राकेश कुमार सिंह की पीठ द्वारा बच्चों के अधिकार एवं संरक्षण से जुड़े मामलों की सुनवाई शुरू हुई. कुल तीन मामलों की सुनवाई हुई, जिनमें एक आरटीइ और एक जेजे एक्ट से जुड़ा मामला है. सुनवाई के बाद दो मामलों का निष्पादन भी कर दिया गया. वहीं एक अन्य मामले में आगे की तारीख दी गयी.इस मौके पर आयोग के अध्यक्ष डाॅ अमरदीप ने कहा कि आयोग बच्चों की बेहतरी के लिए अपने दायित्व को लेकर गंभीर है.हमलोगों ने सुनवाई की शुरुआत कर दी है. अब यह सिलसिला अबाध गति से जारी रहेगा. सुनवाई में सचिव कौशल किशोर एवं विधि परामर्शी अजय कुमार भी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAKESH RANJAN

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन