कैंपस : नेत्र जांच शिविर में छात्राओं का किया गया चेकअप

मगध महिला कॉलेज की एनएसएस इकाई की ओर से शनिवार को निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया
संवाददाता,पटना मगध महिला कॉलेज की एनएसएस इकाई की ओर से शनिवार को निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया. इसमें लक्ष्मी नेत्रालय की टीम द्वारा 130 छात्राओं, शिक्षिकाओं और कर्मचारियों का नेत्र परीक्षण किया गया. वहां आयी नेत्र रोग विशेषज्ञ ने छात्राओं को बताया कि आंखों को बीच-बीच में ठंडे पानी से धोया करें. अगर आंख में कोई भी इन्फेक्शन है, तो खुद से कोई आइ ड्राॅप न लें. डॉक्टर की सलाह पर ही आइ ड्राॅप का इस्तेमाल करें. छात्राओं को हरी सब्जियां और फल खाने को कहा गया है. साथ ही कुछ आइ एक्सरसाइज भी बताये गये.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




