चेकपोस्ट की होगी ऑनलाइन निगरानी, बढ़ेगी चेकपोस्टों की संख्या
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 25 Aug 2024 12:30 AM
बिहार के सभी चेकपोस्टों की निगरानी ऑनलाइन की जायेगी. परिवहन विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है.हाल के दिनों में विभाग ने दूसरे राज्यों से आने वाली गाड़ियों पर सख्ती बढ़ा दी है.
– परिवहन विभाग का निर्णय, तैयार हो रही है कार्ययोजना
संवाददाता, पटनाबिहार के सभी चेकपोस्टों की निगरानी ऑनलाइन की जायेगी. परिवहन विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है.हाल के दिनों में विभाग ने दूसरे राज्यों से आने वाली गाड़ियों पर सख्ती बढ़ा दी है. बावजूद इसके विभाग ने इन सभी पोस्ट की ऑनलाइन निगरानी करने का निर्णय लिया है,ताकि गाड़ी के आवागम के साथ अधिकारियों के कामकाज की भी समीक्षा हो सके. वहीं, सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए नये चेकपोस्ट का निर्माण कराया जाये. सभी चेकपोस्टों का निर्माण राज्य के सभी सड़कों पर जरूरत के अनुसार किया जायेगा.
किस तरह की हो रही हैं दुर्घटनाएंविभाग ने जिलों को यह भी निर्देश दिया है कि सड़क दुर्घटना वाले क्षेत्र को चिह्नित करते समय पदाधिकारी इसका ध्यान रखेंगे कि किस-किस तरह की दुर्घटनाएं हो रही हैं और वहां किस तरह से उन सभी दुर्घटनाओं को रोकने की कार्रवाई की जा सकती है. जिलों की रिपोर्ट के बाद ही चेकपोस्ट निर्माण और उसी तरह की कार्रवाई के लिए सभी जगहों पर उपकरण भी रखा जायेगा.
जिलों को मिलेगा नियमित प्रशिक्षणविभागीय पदाधिकारियों के मुताबिक चेकपोस्टों पर काम करने वाले सभी पदाधिकारियों व कर्मियों को नियमित रूप में प्रशिक्षण मिलेगा, ताकि वह सड़क दुर्घटनाओं की जांच तकनीकी रूप में कर सकें. इसके लिए सड़क सुरक्षा से जुड़े सभी विभाग के पदाधिकारियों को भी इनसे जोड़ा जायेगा. प्रशिक्षण के दौरान इन्हें परिवहन सुरक्षा के दौरान काम में आने वाले सभी उपकरणों के इस्तेमाल के बारे में बताया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










