कल से उत्तरी बिहार के कई इलाकों में रात में कोहरे के आसार
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

16 नवंबर को उत्तरी बिहार के कुछ एक इलाकों खासतौर पर पश्चिमी,पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी,शिवहर, मधुबनी और निकटवर्ती कई जिलों में रात को और सुबह घना कोहरा छाये जाने की आशंका है.
विज्ञापन
पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय , ठंडी हवा की गति में आ सकती है तेजी
संवाददाता,पटना 16 नवंबर को उत्तरी बिहार के कुछ एक इलाकों खासतौर पर पश्चिमी,पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी,शिवहर, मधुबनी और निकटवर्ती कई जिलों में रात को और सुबह घना कोहरा छाये जाने की आशंका है. इसको लेकर यलो अलर्ट जी जारी किया गया है. इस दौरान खासतौर पर सुबह दृश्यता 50-100 मीटर के बीच सिमट सकती है. अगले दो-तीन दिन में पारे में तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने का पूर्वानुमान है.आइएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार 14 नवंबर को हिमालयी क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है. लिहाजा 15 नवंबर की शाम से उत्तर-पश्चिमी की ठंडी हवाएं और तेज हो सकती हैं. इससे बिहार में ठंड अधिक महसूस होने के आसार हैं. हालांकि यह तभी संभव है जब हवा की गति तेजी से बढ़े. बता दें कि इस सीजन का यह पहला पश्चिमी विक्षोभ है. हालांकि इसकी सक्रियता अपेक्षा के अनुरूप नहीं रही है.
वर्तमान में उत्तर-पश्चिमी हवा जरूर चल रही है,लेकिन उसकी गति न के बराबर है. इसलिए राज्य में ठंड अधिक महसूस अधिक नहीं की जा रही है. मध्य और पूर्वी बिहार में अभी भी राज्य का तापमान अपेक्षाकृत सामान्य से चार से पांच डिग्री अधिक चल रहा है. हालांकि पिछले दो-तीन दिन से तापमान में आंशिक गिरावट महसूस की जा रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










