राजनीतिक दलों के साथ सीइओ की बैठक 25 को

Updated at : 22 Mar 2025 1:12 AM (IST)
विज्ञापन
राजनीतिक दलों के साथ सीइओ की बैठक 25 को

चुनाव आयोग के निर्देश के बाद चुनावी प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के लिए राजनीतिक दलों के साथ बैठकों का दौर शुरू हो गया है.

विज्ञापन

पटना.चुनाव आयोग के निर्देश के बाद चुनावी प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के लिए राजनीतिक दलों के साथ बैठकों का दौर शुरू हो गया है. पहले अनुमंडल स्तर पर और जिला स्तर पर बैठकों के बाद अब मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीइओ) राज्य स्तर पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करने जा रहे हैं. सीइओ ने राज्य के मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्यस्तरीय राजनीतिक दलों के साथ 25 मार्च को शाम चार बजे बैठक बुलायी है.सूत्रों का कहना है कि बैठक में सीइओ की ओर से राजनीतिक दलों से मतदाता सूची से लेकर मतदान की पूरी प्रक्रिया में किसी भी तरह के सुझाव को आमंत्रित किया गया है. बिहार में अक्तूबर-नवंबर में विधानसभा चुनाव निर्धारित है. इसको लेकर अभी से ही मतदाता सूची और बूथों के रेशनाइलेशन का काम आरंभ किया गया है. इसमें राजनीतिक दलों को एक मुख्य भागीदार मानते हुए सुझाव लिया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAKESH RANJAN

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन