सीबीएसइ : 18 सितंबर के बाद पटना जोन के लिए आयोजित होगी पैरेंटिंग कार्यशाला

Author Amber md
Updated:
विज्ञापन
सीबीएसइ : 18 सितंबर के बाद पटना जोन के लिए आयोजित होगी पैरेंटिंग कार्यशाला

सीबीएसइ की ओर से 18 सितंबर के बाद पटना जोन के लिए ऑफलाइन मोड में पैरेंटिंग कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा.

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

सीबीएसइ की ओर से 18 सितंबर के बाद पटना जोन के लिए ऑफलाइन मोड में पैरेंटिंग कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा. इस कार्यशाला का उद्देश्य विद्यार्थियों के शैक्षणिक, भावनात्मक और सामाजिक विकास का समर्थन करने के लिए संसाधनों के साथ स्कूलों के प्रधान और अभिभावकों को सशक्त बनाना है. इस कार्यशाला की मदद से आधुनिक युग में पालन-पोषण की चुनौतियों का समाधान करने में अभिभावकों की सहायता करने में उनकी भूमिका को और भी मजबूत बनाना है. सीबीएसइ पैरेंटिंग कैलेंडर 2025-26 में निर्धारित व्यावहारिक रणनीतियों पर कार्यशाला आयोजित की जायेगी. बोर्ड की ओर से चार से 18 सितंबर तक पांच राज्यों में ऑफलाइन मोड में पैरेंटिंग कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा. हैदाराबाद में चार सितंबर, गुजराज और सिलिगुड़ी में 9 सितंबर, पंजाब में 15 सितंबर और मध्य प्रदेश में 18 सितंबर को ऑफलाइन मोड में कार्यशाला आयोजित की जायेगी. पैरेंटिंग कार्यशाला सुबह 10 से दोपहर दो बजे के बीच आयोजित की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Amber Md

लेखक के बारे में

By Amber Md

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन