बच्चों के विवाद में चली गोली, एक जख्मी

बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर गांव में मोबाइल को लेकर बच्चों के विवाद में बड़ों के पड़ने से दो पक्षों के बीच विवाद गहरा गया और स्थिति मारपीट तक आ गयी.
बख्तियारपुर. बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर गांव में मोबाइल को लेकर बच्चों के विवाद में बड़ों के पड़ने से दो पक्षों के बीच विवाद गहरा गया और स्थिति मारपीट तक आ गयी. इसी बीच एक पक्ष द्वारा गोली चला दी गयी. गोली दूसरे पक्ष के सुनील चौधरी के पैर व कमर में जा लगी और वह जख्मी हो गया. ग्रामीणों द्वारा दी गयी सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया. जख्मी व्यक्ति को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है. डीएसपी -2 अभिषेक सिंह ने बताया कि गोली मारने वाले व्यक्ति की पहचान कर ली गयी है. पुलिस उसकी गिरफ्तारी में जुटी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










