13 को बिल्डथॉन, पीएम करेंगे ऑनलाइन उद्घाटन

Author Amber md
Updated:
विज्ञापन
13 को बिल्डथॉन, पीएम करेंगे ऑनलाइन उद्घाटन

14 अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक बिल्डथॉन के पोर्टल पर स्कूलों की ओर से प्रविष्टियों (फोटो और वीडियो) को अपलोड करना होगा

विज्ञापन

संवाददाता, पटना

कक्षा छह से 12वीं के विद्यार्थियों को अपने आइडियाज को हकीकत में बदलने का मौका मिलेगा. इसके लिए विकसित भारत बिल्डथॉन 2025 का आयोजन किया जा रहा है. 13 अक्तूबर को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी विज्ञान भवन में 400 विद्यार्थियों के साथ लाइव बिल्डथॉन 2025 का उद्घाटन करेंगे. बिल्डथॉन का उद्देश्य युवाओं में रचनात्मकता, समस्या-समाधान और आत्मनिर्भरता को विकसित करना है. विकसित भारत बिल्डथॉन 2025 की तैयारी के लिए विद्यालय स्तर पर विभिन्न चरणों में गतिविधियां आयोजित की जायेंगी. इसके साथ ही देश भर के एक करोड़ विद्यार्थियों द्वारा एक साथ नवाचार संबंधी परियोजना तैयार की जायेगी. वहीं 14 अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक बिल्डथॉन के पोर्टल पर स्कूलों की ओर से प्रविष्टियों (फोटो और वीडियो) को अपलोड करना होगा. प्रविष्टियां जमा होने के बाद नवंबर माह में विशेषज्ञों का एक पैनल सभी प्रविष्टियों का मूल्यांकन करेगा. मूल्यांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 10 हजार विजेताओं की घोषणा और शीर्ष विद्यालयों को कॉर्पोरेट द्वारा आगे की कार्रवाई के लिए दिसंबर माह में गोद लिया जायेगा.

विभिन्न विषयों पर दिये गये आइडियाज किये जायेंगे चयनित

इनोवेशन बिल्डथॉन में दिये गये विषय पर बेहतर आइडियाज को ही विशेषज्ञों के पैनल द्वारा चयनित किया जायेगा. इसमें स्कूली विद्यार्थियों को वोकल फॉर लोकल, आत्मनिर्भर भारत, स्वदेशी और समृद्ध भारत विषय पर कल्पना, डिजाइन और प्रोटोटाइप को विकसित किया जायेगा. इसमें स्कूली बच्चों की सहायता के लिए शिक्षण संस्थान, हैंडबुक, टूलकिट और सहायक वीडियो उपलब्ध करायेगा और परियोजनाएं बनाने में मेंटरशिप सहायता इंक्यूबेशन सेंटर, मेंटर ऑफ चेंज नेटवर्क, उच्च शिक्षा संस्थानों और कॉर्पोरेट्स और मेंटरों द्वारा भी सहायता प्रदान की जायेगी. बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के स्टेट प्रोजेक्ट डायरेक्टर मयंक वड़वड़े ने जिले के सभी स्कूलों में बिल्डथॉन का आयोजन कराने और राज्य से अधिक से अधिक नवाचारों के प्रोटोटाइप को पोर्टल पर अपलोड कराने का निर्देश दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Amber Md

लेखक के बारे में

By Amber Md

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन