बिहार विधानसभा में आज 7 विभागों का बजट होगा पेश, तेजस्वी पर 'बउवा' तंज के बाद गरमाई सियासत!
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 07 Mar 2025 7:11 AM
सदन में सम्राट चौधरी
Bihar Politics: बिहार विधानसभा के बजट सत्र के छठे दिन आज सरकार 7 विभागों का बजट पेश करेगी. जिसमें पथ निर्माण, पंचायती राज, कला-संस्कृति, पर्यटन, अनुसूचित जाति-जनजाति, कल्याण और खेल विभाग शामिल हैं. वहीं, विपक्ष सरकार को घेरने के लिए फिर से हंगामे की तैयारी में है.
Bihar Politics: बिहार विधानसभा के बजट सत्र के छठे दिन आज सरकार सात अहम विभागों का बजट पेश करेगी. पथ निर्माण, पंचायती राज, कला-संस्कृति एवं युवा, पर्यटन, अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण, कल्याण और खेल विभाग से जुड़े मंत्री सदन में अपने विभाग का बजट पेश करेंगे. वहीं, प्रश्नकाल में स्वास्थ्य, आपदा प्रबंधन, ऊर्जा और पर्यटन विभाग से जुड़े 130 सवालों पर चर्चा होगी. संबंधित मंत्री इन सवालों के जवाब सदन में पेश करेंगे.
विपक्ष सरकार को घेरने की तैयारी में
सत्र की शुरुआत से ही विपक्ष लगातार सरकार पर हमलावर है. आज भी राजद और माले के विधायक सदन के बाहर प्रदर्शन कर सकते हैं. विपक्ष बेरोजगारी, शिक्षा और महंगाई जैसे मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की रणनीति बना रहा है.
सम्राट चौधरी का तेजस्वी पर तंज
सत्र के पांचवें दिन डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने तेजस्वी यादव पर जमकर हमला बोला. उन्होंने लालू-राबड़ी शासनकाल को ‘नाच-गाना और लौंडा डांस’ का दौर बताते हुए कहा कि बिहार के विकास में लालू परिवार का कोई योगदान नहीं रहा. तेजस्वी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा, “इन्हें क्या पता? ये बउवा हैं, जो लिखा जाता है, बस आकर पढ़ देते हैं.”
पढ़िए प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: राजा अजातशत्रु ने क्यों की थी पिता की हत्या? नगरवधू आम्रपाली का इससे क्या था कनेक्शन
तेजस्वी अपने करियर में सिर्फ 37 रन बनाए
सम्राट चौधरी ने आगे कहा कि ये (तेजस्वी) बोलते हैं कि 36 साल के हैं. लेकिन मैं चैलेंज करता हूं कि नीतीश कुमार इनसे दोगुना काम कर सकते हैं. जबकि इनसे उम्र में काफी बड़े हैं. बिहार की जनता समझदार है कभी भी रानी के पेट से राजा पैदा नहीं होने देगी. तेजस्वी जी ने पढ़ाई तो की नहीं. क्रिकेट में भी पानी ही ढोते रह गए. पूरे करियर में सिर्फ 37 रन बनाए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










