85 मिनट के बजट भाषण में एक बार भी बिहार का जिक्र नहीं, निर्मला सीतारमण ने सिर्फ एक बार लिया पटना का नाम

Updated:
विज्ञापन

बजट भाषण के दौरान निर्मला सीतारमण

Budget 2026: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया. करीब 85 मिनट के बजट भाषण में उन्होंने एक बार भी बिहार शब्द का जिक्र नहीं किया. जबकि पटना का नाम एक बार लिया.

विज्ञापन

Budget 2026: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज वित्तीय वर्ष 2026-27 का आम बजट पेश किया. पूरे 85 मिनट के बजट भाषण में “बिहार” शब्द का एक बार भी जिक्र नहीं हुआ. वित्त मंत्री ने “पटना” का नाम एक बार लिया. यह बात इसलिए अहम है, क्योंकि पिछले साल यानी 2025-26 के बजट में बिहार का नाम 8 बार लिया गया था. तब राज्य को कई बड़ी सौगातें भी मिली थीं.

हालांकि, बजट में लिए गए कई फैसलों का फायदा बिहार को मिलेगा. इस बार इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया है. इससे मध्यम वर्ग को न राहत मिली, न बोझ बढ़ा. वहीं कैंसर समेत 7 गंभीर बीमारियों की दवाइयों को सस्ता किया गया है. इससे बिहार के मरीजों और उनके परिवारों को सीधा फायदा होगा.

देश में 20 नए वाटरवेज बनाए जाएंगे

बजट में बुनियादी ढांचे पर खास जोर दिया गया है. वित्त मंत्री ने ऐलान किया कि अगले 5 साल में देश में 20 नए वाटरवेज बनाए जाएंगे. नेशनल वाटरवे ओडिशा में बनेगा. इससे खनिज क्षेत्रों को बंदरगाह से जोड़ा जाएगा.

वाराणसी और पटना में खोले जाएंगे शिप रिपेयर सेंटर

इसी के साथ शिप रिपेयर इकोसिस्टम तैयार करने की घोषणा की गई है. इसके लिए वाराणसी और पटना में विशेष सेंटर खोले जाएंगे. यह फैसला बिहार के लिए अहम माना जा रहा है. इससे पटना में रोजगार के नए अवसर बन सकते हैं.

हाईस्पीड रेल कॉरिडोर से बिहार को होगा फायदा

रेल कनेक्टिविटी को लेकर भी बड़ा ऐलान हुआ है. वाराणसी से सिलीगुड़ी तक हाईस्पीड रेल कॉरिडोर बनेगा. इस रूट में बक्सर, आरा, पटना, कटिहार और किशनगंज शामिल होंगे. इससे उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार दोनों को फायदा मिलेगा.

बिहार के 8 शहरों को अतिरिक्त फंड

शहरी विकास के लिए भी बिहार को जगह मिली है. 5 लाख से ज्यादा आबादी वाले बिहार के 8 शहरों को अतिरिक्त फंड दिया जाएगा. इसमें पटना, मुजफ्फरपुर, भागलपुर, दरभंगा, बेगूसराय, नालंदा, पूर्णिया और गया शामिल हैं. इससे सड़कों, जल निकासी और अन्य सुविधाओं में सुधार होगा.

2025-26 में बिहार को कई बड़ी सौगातें

पिछले बजट यानी 2025-26 में बिहार को कई बड़ी सौगातें मिली थीं. केंद्रीय करों में 1.43 लाख करोड़ रुपए की हिस्सेदारी दी गई थी. 15 हजार करोड़ रुपए का ब्याज मुक्त लोन, मखाना बोर्ड, ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट, आईआईटी पटना विस्तार, रामायण सर्किट और कोसी नहर परियोजना जैसी घोषणाएं हुई थीं.

Also Read: Budget 2026 से क्या सस्ता-क्या महंगा हुआ? पढ़ाई, दवाई, खेल… जानें सब कुछ

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन