Budget 2026: हाईस्पीड रेल कॉरिडोर, शिप रिपेयर सेंटर और क्या-क्या बिहार को मिला? प्वाइंट्स में जानिए

Published by : Preeti Dayal Updated At : 02 Feb 2026 7:59 AM

विज्ञापन

निर्मला सीतारमण, वित्त मंत्री

Budget 2026: केंद्रीय बजट 2026-27 में बिहार के लिए दो बड़ी घोषणाएं की गईं हैं. इनमें हाईस्पीड रेल कॉरिडोर और पटना में शिप रिपेयर सेंटर स्थापित करना शामिल है. इसके अलावा केंद्रीय बजट में ऐसी कई घोषणाएं हैं, जिनका फायदा राज्य को मिलेगा.

विज्ञापन

Budget 2026: रविवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट 2026-27 पेश किया. इसमें बिहार के लिए कई ऐसी खास घोषणाएं की गईं हैं, जिनका फायदा राज्य को मिल सकता है. इस क्रम में हाईस्पीड रेल कॉरिडोर , इंफ्रास्ट्रक्चर, शहरों के डेवलपमेंट सहित अन्य जरूरी घोषणाएं शामिल हैं. आइए प्वाइंट्स में जानते हैं क्या मिला है बिहार को.

  1. हाईस्पीड रेल कॉरिडोर

देश के सात हाईस्पीड रेल कॉरिडोर में से एक वाराणसी-सिलीगुड़ी कॉरिडोर का ज्यादातर हिस्सा बिहार से होकर भी गुजरेगा. बिहार में इसका संभावित रूट बक्सर, आरा, पटना और किशनगंज होगा. इससे लंबी दूरी की यात्रा बेहद कम समय में पूरी हो सकेगी. ऐसे में इस हाईस्पीड रेल कॉरिडोर से बिहार के लोगों को भी लाभ मिलेगा.

  1. पटना में शिप रिपेयर सेंटर

केंद्रीय बजट में बिहार को बड़ी हिस्सेदारी पटना में शिप रिपेयर सेंटर के रूप में मिली है. इससे पटना जलमार्ग का एक बड़ा केंद्र बनकर उभरेगा. साथ ही बिहार में मरीन इंजीनियरिंग और तकनीकी क्षेत्र में स्थानीय युवाओं के लिए कौशल विकास और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जलमार्ग को बढ़ावा देने के लिए तटीय कार्गो प्रोत्साहन नीति लाने की घोषणा की है. बिहार को इस योजना का भी लाभ मिल सकता है.

  1. 8 शहरों को सहायता

बिहार के पांच लाख से अधिक आबादी वाले 8 शहर को बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए अतिरिक्त केंद्रीय सहायता मिलेगी. इससे इनको आधारभूत सुविधाओं के विकास में अतिरिक्त मदद मिलेगी.

  1. 38 जिलों में महिला हॉस्टल

राज्य के सभी 38 जिलों में छात्राओं के लिए हॉस्टल खोले जायेंगे. इससे उनको काफी लाभ मिल सकेगा.

  1. सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भी फायदा

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सेमीकंडक्टर सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए ‘सेमीकंडक्टर मिशन’ शुरू करने की घोषणा की है. इसे सुखद संयोग ही कहा जायेगा कि कुछ दिन पहले ही बिहार ने सेमीकंडक्टर इंडस्ट्रीज को बढ़ावा देने के लिए एक बेहद आकर्षक पॉलिसी को राज्य में प्रभावी किया. इसमें उसने 30 हजार करोड़ के निवेश और दो लाख लोगों को पेशेवर्स को रोजगार देने का लक्ष्य रखा है. जाहिर है कि बिहार को केंद्रीय बजट घोषणा का फायदा उठाने वाले भारत के सबसे पहले 10 राज्यों में एक होगा, जिसे केंद्रीय बजट घोषणा का फायदा मिलेगा.

  1. गंगा कॉरिडोर से होगा फायदा

निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में इनलैंड वाट वे, फ्रेट कॉरिडोर और लॉजिस्टिक सुधारों को लेकर घोषणा की थी, जिसका फायदा बिहार को भी मिल सकेगा. नदी के रास्ते सस्ता परिवहन मिलने की वजह से सीमेंट, कोयला, कृषि उत्पाद और अन्य सामान लाने और ले जाने की लागत घट सकेगी. गंगा नदी के जरिए सामानों को एक्सपोर्ट करना आसान हो सकेगा.

Also Read: पटना के दीघा घाट पर डूबे दो शख्स, बचाने कोई नहीं उतरा, महिला सिपाही ने गंगा में लगाई छलांग

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन