पिकअप के रौंदने से जीजा की मौत, साला जख्मी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 03 Nov 2024 1:04 AM
शनिवार को मनेर की ओर से बिहटा आ रहे बाइक सवार जीजा और साला को तेज रफ्तार अज्ञात पिकअप ने रौंद दिया और फरार हो गया.
प्रतिनिधि, बिहटा
शनिवार को मनेर की ओर से बिहटा आ रहे बाइक सवार जीजा और साला को तेज रफ्तार अज्ञात पिकअप ने रौंद दिया और फरार हो गया.
इधर, दुघर्टना में जीजा-साला गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने पहले मनेर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए बिहटा स्थित इएसआइसी अस्पताल में रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान जीजा की मौत हो गयी. वहीं घायल साला का इलाज चल रहा है.
मृतक की पहचान मनेर थाना क्षेत्र के हल्दी छपरा गांव निवासी करीब 54 वर्षीय शिवलगन राय के रूप में हुई है जबकि घायल साला की पहचान राहुल कुमार के रूप में की गयी है. घटना की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए दानापुर अस्पताल भेज दिया है.
जानकारी के अनुसार, दवा लाने के लिए साला और बहनोई बाइक से बिहटा जा रहे थे कि आनंदपुर-माधोपुर गांव के पास पीछे से तेज रफ्तार पिकअप वैन ने टक्कर मार दिया, जिसमें शिवलगन राय की मौत हो गयी जबकि राहुल कुमार घायल हो गया. इस मामले पर बिहटा थानाध्यक्ष राजकुमार पांडेय ने बताया मनेर थाना के माधोपुर गांव के पास सड़क दुघर्टना में एक व्यक्ति की मौत हो गयी है. वहीं दूसरा व्यक्ति घायल है, जिसका इलाज परिवार के लोगों द्वारा इएसआइसी में कराया जा रहा है. मृतक के परिवार के द्वारा मनेर थाने में लिखित आवेदन दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










