Bridge In Bihar: राघोपुर और इसके आस-पास के लोगों की खुलेगी किस्मत ! सीएम नीतीश ने गठित की कमिटी, दिया बड़ा आदेश
Published by : Preeti Dayal Updated At : 28 Jun 2025 4:11 PM
गंगा पुल से जुड़ी तस्वीर
Bridge In Bihar: सीएम नीतीश इन दिनों पूरी तरह एक्शन में दिख रहे हैं. इस बीच उन्होंने राघोपुर दियारा और इसके आस-पास रहने वाले लोगों के लिए बड़ा फैसला लिया है. इसके लिए मुख्यमंत्री की ओर से कमिटी गठित की गई है, जो सभी पहलुओं पर अध्ययन कर योजना तैयार करेगी.
Bridge In Bihar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हाल ही में देश के सबसे लंबे केबल ब्रिज कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन गंगा पुल का उद्घाटन किया. यह तोहफा राघोपुर दियारा क्षेत्र के लोगों के लिए बेहद खास माना गया. इस क्रम में सीएम नीतीश पूरी तरह से एक्शन मोड में हैं. इसी के साथ उन्होंने राघोपुर की जनता को बड़ा तोहफा देने के बाद अब राघोपुर दियारा क्षेत्र और इसके आस-पास रहने वाले लोगों को रोजगार देने की भी तैयारी में हैं. इसके लिए राज्य सरकार की ओर से एक खास कमिटी गठित की गई है. यह कमिटी पूरे क्षेत्र का अध्ययन करेगी, सभी पहलुओं पर जांच करेगी और इसके बाद एक योजना भी तैयार करेगी.
सीएम नीतीश ने शेयर किया पोस्ट
बता दें कि, इसे लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद ही पूरी जानकारी दी. दरअसल, सीएम नीतीश ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स के जरिये खुद ही पोस्ट शेयर किया. इस पोस्ट में उन्होंने कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन गंगा पुल परियोजना से जुड़ी तस्वीरों को शेयर किया. साथ ही लिखा कि, ‘आप जानते हैं कि 23 जून 2025 को कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन गंगा पुल परियोजना के पटना से राघोपुर की सम्पर्कता का लोकार्पण किया गया है. इस पुल के लोकार्पण होने से सुगम आवागमन के साथ-साथ राघोपुर दियारा इलाके में सामाजिक, आर्थिक और पर्यटकीय गतिविधियां सुदृढ़ होंगी. निवेश के नए रास्ते बनेंगे जिससे युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे. इससे राघोपुर दियारा तथा उसके पूर्वी एवं पश्चिमी इलाके में विकास की असीम संभावनाएं उत्पन्न हुई हैं.’
राज्य सरकार ने गठित की कमिटी
आगे यह भी लिखा कि, ‘इस परिप्रेक्ष्य में इस क्षेत्र के संपूर्ण विकास के लिए सड़कों के और अधिक निर्माण के साथ-साथ अन्य आधारभूत संरचनाओं का भी निर्माण करना होगा. इसे ध्यान में रखते हुए इस क्षेत्र के विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा एक कमिटी गठित की गई है, जो क्षेत्र का स्थल अध्ययन कर सुनियोजित विकास की संभावनाओं के सभी पहलुओं का अध्ययन कर कार्य योजना तैयार करेगी. हमारा प्रयास है कि न्याय के साथ विकास का लाभ प्रदेश के हर क्षेत्र और तबके को बिना किसी भेदभाव के समान रूप से मिले क्योंकि जनता की सेवा ही हमारा धर्म है.’ इस तरह से देखा जा सकता है कि, पुल के उद्घाटन के बाद सीएम नीतीश राघोपुर दियारा और इसके आस-पास के लोगों के लिए बेहद खास तैयारी में हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










