Bridge In Bihar: गांधी सेतु के पास बन रहे इस पुल का तेज होगा निर्माण कार्य… सीएम नीतीश ने किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन
Bridge In Bihar construction work of bridge being built near Gandhi Setu will be expedited CM Nitish inspected it

सीएम नीतीश कुमार की फोटो

Bridge In Bihar: बिहार में कई सारे सड़क और पुल का निर्माण कार्य इन दिनों जारी है. इस बीच पटना में महात्मा गांधी सेतु के समानांतर गंगा नदी पर फोर लेन पुल का निर्माण कार्य जारी है, जिसका निरीक्षण करने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे. इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य में तेजी लाने का आदेश दिया.

विज्ञापन

Bridge In Bihar: बिहार में इन दिनों सड़क और पुलों का निर्माण विभिन्न जगहों पर किया जा रहा है. चुनावी साल में कई सारी सौगातें बिहार के लोगों को दिया जा रहा है. इसी क्रम में राजधानी पटना में महात्मा गांधी सेतु के समानांतर गंगा नदी पर फोर लेन पुल का निर्माण कार्य जारी है. अब इस फोर लेन के निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है. दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण किया.

सीएम नीतीश ने लिया जायजा

इस दौरान उन्होंने महात्मा गांधी सेतु से होते हुए गंगा नदी के दक्षिणी छोर से लेकर गंगा नदी के उत्तरी छोर तक निर्माणाधीन पुल और एप्रोच पथ का जायजा लिया. मुख्यमंत्री ने हाजीपुर के सैफपुर में पाया नम्बर 9 के पास रूककर अधिकारियों से निर्माण कार्य के बारे में विस्तृत जानकारी ली.

अपर मुख्य सचिव ने दी जानकारी

इस दौरान पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव मिहिर कुमार सिंह ने बताया कि, यह पुल 14.5 किलोमीटर लम्बा है.महात्मा गांधी सेतु के समानांतर बनाये जा रहे इस पुल का निर्माण कार्य तेजी से किया जा रहा है. साथ ही दोनों तरफ 8 लेन का एप्रोच पथ भी बनाया जा रहा है.

मुख्यमंत्री ने दिया ये आदेश…

इधर, निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि, महात्मा गांधी सेतु के समानांतर इस निर्माणधीन फोरलेन पुल का निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण करें ताकि महात्मा गांधी सेतु पर अत्यधिक ट्रैफिक लोड के कारण लगनेवाले जाम से लोगों को राहत मिले. इस पुल के निर्माण से उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार के बीच यातायात व्यवस्था और सुगम हो जायेगी.

इन जिलों के लोगों को मिलेगा फायदा…

सीएम नीतीश ने यह भी कहा कि, मुजफ्फरपुर, सारण और वैशाली जिला की जनता को इसका सीधा लाभ मिलेगा और पटना पहुंचना आसान होगा. हम हमेशा इसके निर्माण कार्य को देखते रहे हैं। जल्द से जल्द इसका निर्माण कार्य पूर्ण करें.

Also Read: Bihar News: बिहार का बेहद खास है जगतपुर झील, रूस-ऑस्ट्रिया से पहुंचती हैं पक्षियां, अब ये है बड़ी तैयारी

विज्ञापन
प्रीति दयाल

लेखक के बारे में

By प्रीति दयाल

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन