Bridge In Bihar: सीएम नीतीश पुल का उद्घाटन करने के बाद यहां पहुंचे निरीक्षण करने… अधिकारियों के दिया बड़ा आदेश

Updated:
विज्ञापन
After inaugurating bridge, CM Nitish reached here to inspect it gave big order to officials

Bridge In Bihar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन पुल का उद्घाटन किया. इसके बाद वे सीधे जेपी गंगा पथ से जोड़ने वाले निर्माणाधीन लिंक पथ का निरीक्षण करने पहुंचे. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को बड़ा आदेश भी दिया.

विज्ञापन

Bridge In Bihar: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के लोगों को बड़ा तोहफा दिया. सीएम ने कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन पुल का उद्घाटन कर दिया है. वहीं, ब्रिज का उद्घाटन करने के बाद सीएम नीतीश सीधे दीदारगंज में कच्ची दरगाह बिदुपुर 6 लेन गंगा पुल को जेपी गंगा पथ से जोड़ने वाले निर्माणाधीन लिंक पथ का निरीक्षण करने पहुंचे. इस दौरान उन्होंने कहा कि, जेपी गंगापथ परियोजना को दीदारगंज तक पूरा कर लिया गया है. जेपी गंगापथ की तरफ से आने-जाने वाले वाहनों को कच्ची दरगाह बिदुपुर 6 लेन गंगा पुल से सीधी संपर्कता बहाल करने के लिए बचे हुए काम को एक माह में तेजी से पूर्ण करें. इस तरह से देखा जा सकता है कि, सीएम नीतीश पूरी तरह से एक्शन मोड में हैं.

पुल उद्घाटन के बाद सीएम नीतीश ने क्या कहा ?

वहीं, कच्ची दरगाह बिदुपुर पुल के निर्माण के बाद सीएम नीतीश ने कहा कि, आज कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन गंगा पुल परियोजना के पटना से राघोपुर की सम्पर्कता का लोकार्पण किया गया है. इस 6 लेन गंगा पुल के निर्माण के लिये हमलोग लगातार काम कर रहे थे. निर्माणाधीन कार्य का नियमित निरीक्षण कर पुल का निर्माण शीघ्र पूरा करने के लिये अधिकारियों को निर्देशित करते रहे. खुशी की बात है कि, अब यह सपना साकार हो गया है. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन गंगा पुल परियोजना के बचे हुए कार्यों को तेजी से पूर्ण करने का निर्देश दिया.

राघोपुर को लेकर बोले सीएम नीतीश

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि, कच्ची दरगाह बिदुपुर 6 लेन गंगा पुल के लोकार्पण से राघोपुर दियारा क्षेत्र के लोगों को राजधानी पटना से पूरे वर्ष के लिये सड़क सम्पर्कता मिलेगी. इस क्षेत्र में कृषि, उद्योग सहित अन्य व्यवसायों का और तेजी से विकास होगा. आकस्मिक चिकित्सा की स्थिति में मरीजों को भी काफी सुविधा होगी. सीएम ने यह भी कहा कि, महात्मा गांधी सेतु पर भी यातायात का भार कम हो गया और उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार की सम्पर्कता के लिये लोगों को एक और वैकल्पिक मार्ग मिल गया, जिससे आवागमन और सुगम हो गया. उन्होंने कहा कि पटना शहर में लगने वाले जाम से भी लोगों को राहत मिलेगी. यह भी कहा कि, हमलोग राज्य में गुणवत्तापूर्ण सड़कों एवं पुलों का लगातार निर्माण कर आवागमन को सुगम बना रहे हैं.

Also Read: लालू यादव का राजद अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल, तेजस्वी व राबड़ी भी दिखे साथ

विज्ञापन
प्रीती दयाल

लेखक के बारे में

By प्रीती दयाल

डिजिटल जर्नलिज्म में 3 साल का अनुभव. डिजिटल मीडिया से जुड़े टूल्स और टेकनिक को सीखने की लगन है. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं. बिहार की राजनीति और देश-दुनिया की घटनाओं में रुचि रखती हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन