BPSC: 'खान सर को गिरफ्तार नहीं किया, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई', DSP अनु कुमारी का बड़ा बयान
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 07 Dec 2024 1:53 PM
BPSC: बीपीएससी अभ्यर्थियों द्वारा अपनी मांगों को लेकर पटना में प्रदर्शन किया जा रहा है. कई शिक्षक भी छात्रों के समर्थन में सड़क पर उतर आएं हैं. पूरे मामले पर अब डीएसपी अनु कुमारी ने बयान दिया है.
BPSC: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 70वीं संयुक्त प्राथमिक परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन को लेकर छात्र विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं. प्रदर्शनकारी अभ्यर्थियों को शिक्षक खान सर, रहमान सर समेत कई शिक्षकों का समर्थन मिला रहा है. शुक्रवार देर शाम को खबर सामने आई थी कि बीपीएससी ऑफिस के बाहर छात्रों के साथ सड़क पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे खान सर को पुलिस ने हिरासत में लिया है और उन्हें गर्दनीबाग थाने ले जाया गया. इस मामले पर डीएसपी अनु कुमारी ने कहा है कि कोचिंग संचालक खान सर खुद गर्दनीबाग थाने आकर वहां उपस्थित मजिस्ट्रेट से मिले और छात्रों को समझने का आश्वासन दिया.

DSP अनु कुमारी ने दी चेतावनी
डीएसपी अनु कुमारी ने शनिवार को बताया कि आज सुबह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर खान ग्लोबल स्टडीज नाम के एक हैंडल से एक तथ्यहीन, भ्रामक और भड़काऊ पोस्ट किया गया है. इसमें खान सर की रिहाई की मांग की जा रही है. डीएसपी ने कहा कि पटना पुलिस ने खान सर को गिरफ्तार नहीं किया है. पोस्ट में कही गईं बातें तथ्यहीन और भड़काऊ हैं.
शुक्रवार को बीपीएससी अभ्यर्थियों द्वारा अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा था. इसी क्रम में कोचिंग संचालक खान सर खुद गर्दनीबाग थाना आकर वहां उपस्थित मजिस्ट्रेट से मिले और छात्रों को समझने का आश्वासन दिया. इसके बाद उन्होंने आग्रह किया कि उन्हें उनकी गाड़ी तक सुरक्षित छोड़ दिया जाए, बाद में उन्हें पुलिस वाहन से अटल पथ के पास सुरक्षित उनकी गाड़ी के पास छोड़ दिया गया. पटना पुलिस उनकी गिरफ्तारी की खबरों का खंडन करती है.
डीएसपी ने आगे कहा कि सोशल मिडिया पर अभ्यर्थियों को भड़काने के लिए भड़काऊ, तथ्यहीन एवं हिंसा की स्थिति उत्पन्न करने वाले सोशल मिडिया हैंडलर्स के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जा रही है.
नीरज कुमार बबलू ने विपक्ष पर साधा निशाना
बिहार सरकार में मंत्री नीरज कुमार बबलू ने शनिवार को कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार छात्रों के हित में काम करते हैं. नीतीश कुमार के नेतृत्व में हमारे छात्र आगे बढ़ रहे हैं, राज्य आगे बढ़ रहा है. उन्होंने कहा, “जब कोई बेहतर काम होता है, तो विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव को सीने में दर्द होता है, पेट में दर्द होता है. उनको जनता से कोई मतलब नहीं होता है. जनता बाढ़ में डूबती है तो वे विदेश घूमते हैं. इनको सिर्फ एक ही काम है, अच्छे काम पर उंगली उठाना और आरोप लगाना.”
इसे भी पढ़ें: बांग्लादेशी और रोहिंग्या भारत में घुसने के बाद सबसे पहले करते हैं यह काम, बीजेपी एमपी का बड़ा दावा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










