Patna News: BPSC अभ्यर्थियों को पुलिस ने दौड़ा दौड़ाकर पीटा,कई छात्र जख्मी, देखिए वीडियो

Updated:
विज्ञापन

BPSC News बीपीएससी कार्यालय के बाहर शुक्रवार को प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर पुलिस ने लाठी चार्ज किया है. पुलिस के लाठी चार्ज में प्रदर्शन कर रहे कई छात्र जख्मी हो गए हैं. छात्र बीपीएससी के परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन और मल्टिपल सेट का विरोध में अपना विरोध करने बीपीएससी ऑफिस पहुंचे थे.

विज्ञापन
BPSC कार्यालय के बाहर बवाल पुलिस का लाठीचार्ज

BPSC News बीपीएससी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे सिविल सेवा अभ्यर्थियों पर पुलिस ने शुक्रवार को जमकर धुनाई कर दी. पुलिस के लाठीचार्ज में कई अभ्यर्थियों के जख्मी होने की सूचना है. दरअसल, ये छात्र 70वीं पीटी परीक्षा में नॉर्मलाइजेशन और मल्टिपल सेट क्वेश्चन के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे. अभ्यर्थी की मांग था कि परीक्षा ‘वन डे वन शिफ्ट’ में हो. वे इसको लेकर बीपीएससी से लिखित आश्वासन चाहते थे. लेकिन, बीपीएससी से इसपर कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला तो प्रदर्शन कर रहे छात्र आक्रोशित हो गए और हंगामा करने लगे. इसपर पुलिस ने पहले बल प्रयोग कर इनको शांच करवाने का प्रयास किया. लेकिन जब वे नहीं माने तो लाठीचार्ज कर दिया. जिससे छात्र नेता दिलीप कुमार समेत कई छात्र जख्मी हो गए हैं…देखिए वीडियो

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन