उपेंद्र होंगे राज्यसभा के उम्मीदवार, दूसरे नाम की जल्द होगी घोषणा

Updated at : 08 Aug 2024 1:31 AM (IST)
विज्ञापन
उपेंद्र होंगे राज्यसभा के उम्मीदवार, दूसरे नाम की जल्द होगी घोषणा

राज्यसभा की दोनों सीटें जायेगी एनडीए की झोली में

विज्ञापन

राज्यसभा की दोनों सीटें जायेगी एनडीए की झोली में संवाददाता,पटना बिहार से राज्यसभा की दो सीटों के लिए उप चुनाव की घंटी बज गयी है. दो सीटों में एक सीट राजद प्रमुख लालू प्रसाद की पुत्री मीसा भारती की खाली हुई सीट है. दूसरी सीट भाजपा के विवेक ठाकुर के लोकसभा जाने से रिक्त हुई है. दोनों ही सीटों पर एनडीए के दिग्गज नेताओं के नामों की चर्चा है. दिलचस्प यह कि दोनों ही सीटें एनडीए की झोली में जानी तय है. इनमें से एक सीट भाजपा को मिलेगी और दूसरी सीट जदयू को जायेगी. माना जा रहा है कि भाजपा और जदयू दोनों ही पार्टियों से चौकाने वाले नाम हो सकते हैं. जदयू के उम्मीदवार के नाम पर अंतिम मुहर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगायेंगे. वहीं, भाजपा कोटे से आने वाले उम्मीदवार के नाम भी दोनों दलों की रजामंदी से ही तय होगा. हालांकि, एनडीए की एक सीट पर पूर्व केंद्रीय मंत्री और रालोमो के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के नाम पर सहमति बन -सी गयी है. पिछले दिनों भाजपा के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष और मौजूदा उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एनडीए के अंग उपेंद्र कुशवाहा को राज्यसभा भेजे जाने की चर्चा की थी, लेकिन, इस दिशा में अब चुनाव की अधिसूचना जारी हो जाने के बाद हलचल तेज हो गयी है. इस संबंध में उपेंद्र कुशवाहा ने बुधवार को कहा कि वह एनडीए के उम्मीदवार होंगे. उपेंद्र कुशवाहा लोकसभा चुनाव में काराकाट की सीट पर पराजित हो गये थे. एनडीए की ओर से उन्हें राज्यसभा भेजे जाने का आधिकारिक फैसला आता है, तो यह उनके लिए और खास कर अगले साल होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए के हित में साबित होगा. एनडीए की दूसरी सीट को लेकर अभी सस्पेंस बना हुआ है. दूसरी सीट से जदयू के दिग्गज नेताओं के नाम की चर्चा है. चर्चा में हाल ही में पार्टी में औपचारिक रूप से शामिल पूर्व आइएएस अधिकारी मनीष वर्मा, पार्टी के एक पूर्व सांसद तथा पार्टी के साथ हमेशा साथ रहे एक उद्योगपति परिवार से आने वाले व्यक्ति के नाम भी इसमें शामिल है. दूसरी ओर जदयू के मौजूदा राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा के नाम राजद के सुनील सिंह की विधान परिषद की खाली सीट को लेकर भी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन