दानापुर में नहाने के दौरान डूबकर लापता युवक, 24 घंटे बाद मिला उपलाता शव

Updated:
विज्ञापन

मृतक का फाइल फोटो

पटना के दीघा पीपा पुल घाट पर गंगा स्नान के दौरान डूबे 19 वर्षीय राजा राय का शव 24 घंटे बाद SDRF टीम ने बरामद कर लिया है. परिवार में गम का माहौल है.

विज्ञापन

Patna News : दानापुर पीपा पुल घाट पर डूबे एक युवक का 24 घंटे बाद पीपा पुल घाट से एसडीआरएफ की टीम ने शव को बरामद किया है. शव मिलने के बाद परिजनों चित्कार कर उठे है. मृतक की पहचान शाहपुर के मुबारकपुर कृषि फार्म निवासी स्व. लाल बाबू राय के 19 वर्षीय पुत्र राजा राय के रूप में की गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अनुमंडलीय अस्पताल में पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है. मृतक के चाचा विनोद राय ने बताया कि अपनी चाची के अंतिम दाह संस्कार करने के लिए पीपा पुल घाट पर गया था. इसी दौरान पीपा पुल घाट पर गंगा नदी में स्नान करने के दौरान पैर गहरे पानी में चला गया. जिसको बचने के लिए सुनील व शत्रुध्न गया तो वे भी डूबने लगा था. जिसको साडी फेंक कर दोनों को बचाया गया. परंतु राजा गहरे पानी मेंं डूब गया. प्रभारी थानाध्यक्ष सिंटू कुमार झा ने बताया कि रविवार को पीपा पुल घाट पर दाह संस्कार में गये राजा गंगा नदी में डूब गया था और शव को एसडीआरएफ टीम ने बरामद किया है.


विज्ञापन
संजय कुमार

लेखक के बारे में

By संजय कुमार

संजय कुमार प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. झंझारपुर (मधुबनी) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन