पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में ब्लू स्टार ने मालसलामी इलेवन को हराया

Updated at : 09 Jun 2024 12:37 AM (IST)
विज्ञापन
पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में ब्लू स्टार ने मालसलामी इलेवन को हराया

पटना जिला क्रिकेट संघ संचालन समिति के तत्वावधान में खेली जा रही पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में शनिवार को खेले गये मैचों में ब्लू स्टार ने मालसलामी इलेवन को चार विकेट से पराजित किया.

विज्ञापन

पटना. पटना जिला क्रिकेट संघ संचालन समिति के तत्वावधान में खेली जा रही पटना जिला जूनियर डिवीजन क्रिकेट लीग में शनिवार को खेले गये मैचों में ब्लू स्टार ने मालसलामी इलेवन को चार विकेट से पराजित किया. एक अन्य मैच में अनीसाबाद सीसी के नहीं आने के कारण साधनापुरी को वाॅकओवर मिला. बिहार क्रिकेट एकेडमी के ग्राउंड पर खेले गये मैच में मालसलामी इलवेन ने टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए 21.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 117 रन बनाये. जवाब में ब्लू स्टार ने 15.2 ओवर में 6 विकेट पर 121 रन बना कर मैच अपने नाम कर लिया. विजेता टीम के राहुल कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया.

संक्षिप्त स्कोर :

मालसलामी इलेवन – 21.5 ओवर में 117 रन पर ऑलआउट अनिकेत कुमार 37, अनुपम आनंद 11, अतिरिक्त 41, राहुल 3/24, आयुष राज 2/20, राकेश कुमार 1/6, गुड्डू कुमार 2/22. ब्लू स्टार – 15.2 ओवर में 6 विकेट पर 121 रन, अमन 40, गुड्डू कुमार 10, अश्विनी राज 27, अभिषेक राजपूत 26, अतिरिक्त 13, अनुपम आनंद 2/29, यश कुमार 2/14, दीपू 1/7, रोहित 1/0.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन