ePaper

वक्फ संशोधन के बातों को जन-जन तक पहुचायेगी भाजपा

Updated at : 17 Apr 2025 1:31 AM (IST)
विज्ञापन
वक्फ संशोधन के बातों को जन-जन तक पहुचायेगी भाजपा

केंद्र सरकार द्वारा बनाये गये वक्फ नये कानून की बातों को भाजपा आम लोगों के बीच लेकर जायेगी. बुधवार को इस संबंध में पार्टी की अहम बैठक हुई.

विज्ञापन

संवाददाता,पटना केंद्र सरकार द्वारा बनाये गये वक्फ नये कानून की बातों को भाजपा आम लोगों के बीच लेकर जायेगी. बुधवार को इस संबंध में पार्टी की अहम बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डाॅ दिलीप जायसवाल ने की. उन्होंने बताया कि 19 अप्रैल को भाजपा प्रदेश कार्यालय अटल सभागार के वक्फ सुधार जनजागरण अभियान को लेकर कार्यशाला होगी, जिसमें संगठनात्मक दृष्टिकोण से सभी 52 जिलों से लोग शामिल होंगे.जनजागरण अभियान के माध्यम से भाजपा वक्फ संशोधन के फायदे को समाज के अंतिम पायदान तक के मुस्लिम भाई-बहनों तक ले जायेगी. जनजागरण अभियान के तहत बैठक और कार्यशाला बिहार के सभी जिलों मे होगी.इसमें डाॅक्टर,अभिनेता,वकील, शिक्षाविद, मीडिया हस्तियां,महिला कार्यकर्ता और सोशल मीडिया प्रभावशाली लोग शामिल होंगे.बैठक मे भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन, पूर्व सांसद साबिर अली,अभियान टोली के सदस्य प्रदेश मंत्री संजय गुप्ता,पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष मृत्युंजय झा, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कमरूजमां अंसारी,पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तुफैल कादरी,मो कमाल,मो नौशाद आलम,मो रहमान आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAKESH RANJAN

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन