ePaper

भाजपा प्रदेशभर में 28 जून तक मनायेगी आपातकाल विरोध सप्ताह, 24 को पटना से होगी शुरुआत

Updated at : 24 Jun 2025 1:30 AM (IST)
विज्ञापन
भाजपा प्रदेशभर में 28 जून तक मनायेगी आपातकाल विरोध सप्ताह, 24 को पटना से होगी शुरुआत

देश में लगाये गये आपातकाल की 49वीं वर्षगांठ पर भाजपा बिहार में व्यापक कार्यक्रम आयोजित कर रही है.

विज्ञापन

आपातकाल को लेकर पटना में संगोष्ठी, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर होंगे शामिल संवाददाता, पटना देश में लगाये गये आपातकाल की 49वीं वर्षगांठ पर भाजपा बिहार में व्यापक कार्यक्रम आयोजित कर रही है. इसी कड़ी में 24 जून को पटना स्थित विधानसभा विस्तारित भवन में ”””””””” आपातकाल : लोकतंत्र का काला अध्याय ”””””””” विषय पर संगोष्ठी आयोजित की जायेगी, जिसमें केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ दिलीप जायसवाल करेंगे. इस अवसर पर बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, मंत्री नितिन नवीन, विधायक संजीव चौरसिया सहित कई प्रमुख नेता व जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे. भाजपा के प्रदेश नेतृत्व ने बताया कि इस संगोष्ठी के माध्यम से वर्ष 1975 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा लगाये गये आपातकाल की तानाशाही प्रवृत्तियों, जन अधिकारों के दमन और लोकतंत्र पर हमले को याद किया जायेगा. इसके बाद 25 जून से 28 जून तक बिहार के सभी जिला मुख्यालयों पर संगोष्ठी आयोजित कर आपातकाल विरोध दिवस मनाया जायेगा. पार्टी का उद्देश्य युवाओं को लोकतंत्र की रक्षा के इतिहास से अवगत कराना है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAKESH RANJAN

लेखक के बारे में

By RAKESH RANJAN

RAKESH RANJAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन