Bihar News: बिहार में भाजपा के बड़े नेता की गाड़ी पर हमला, उग्र भीड़ ने बरसाई लाठियां
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 27 Sep 2025 2:20 PM
भाजपा नेता अनिल सिंह की फोटो
Bihar News: नवादा में पूर्व विधायक और भाजपा नेता अनिल सिंह की गाड़ी पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया. हिसुआ-राजगीर रोड पर हुई इस घटना में उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि वे बाल-बाल बच निकले. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
Bihar News: बिहार के नवादा जिले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक अनिल सिंह की गाड़ी पर अज्ञात लोगों ने हमला कर दिया. यह घटना हिसुआ-राजगीर रोड पर नारदीगंज के पास हुई, जब वे एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होकर पटना लौट रहे थे. घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है.
अज्ञात वाहन ने गाड़ी को ओवरटेक कर मारी टक्कर
मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, पहले एक अज्ञात वाहन ने उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर टक्कर मारी. इसके बाद जैसे ही अनिल सिंह के ड्राइवर और साथ बैठे भाजपा कार्यकर्ता गाड़ी से बाहर निकले, दर्जनों की संख्या में लाठी-डंडे लिए लोग अचानक वहां आ धमके. हमलावरों ने गाड़ी को घेर लिया और उस पर हमला करना शुरू कर दिया.
हमलावरों ने बरसाईं लाठियां
स्थिति को गंभीर होता देख पूर्व विधायक अनिल सिंह भी गाड़ी से बाहर निकले, लेकिन हालात को भांपते ही तुरंत अपनी गाड़ी को स्टार्ट कर आगे बढ़ गए. इस बीच, हमलावरों ने उनकी गाड़ी के सामने लाठी-डंडे लेकर सामने आ गए और लाठियां बरसाईं. हालांकि, अनिल सिंह और उनके समर्थक किसी तरह जान बचाकर दूसरी गाड़ी में बैठकर वहां से निकलने में सफल रहे.
भाजपा नेता ने कहा- हो सकती थी बड़ी अनहोनी
अनिल सिंह ने घटना को लेकर कहा कि यदि वे कुछ देर और मौके पर रुक जाते तो कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी. उन्होंने इस हमले को पूरी तरह से सोची-समझी साजिश करार दिया. घटना के बाद उन्होंने नारदीगंज थाना पहुंचकर अज्ञात लोगों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है और पुलिस से प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










