ePaper

बिहार में एक कॉल पर आपके घर पहुंच जाएगी बाइक टैक्सी, रोजाना लाखों लोगों को मिलेगा फायदा

Updated at : 28 Aug 2025 1:13 PM (IST)
विज्ञापन
Bike Taxi

सांकेतिक तस्वीर

Bike taxi in Bihar: बिहार में अब एक कॉल पर आपके घर बाइक टैक्सी पहुंच जाएगी. राज्य में उबर और ओला की तर्ज पर बाइक टैक्सी चलाई जाएगी. इस कड़ी में हर जिले में करीब 2000 बाइक टैक्सी चलाने की तैयारी की जा रही है. इस विशेष तैयारी को लेकर बाइक टैक्सी कंपनी और परिवहन विभाग के बीच बातचीत की जा रही है.

विज्ञापन

Bike taxi in Bihar: बिहार में अब एक कॉल पर आपके घर बाइक टैक्सी पहुंच जाएगी. राज्य में उबर और ओला की तर्ज पर बाइक टैक्सी चलाई जाएगी. इस कड़ी में हर जिले में करीब 2000 बाइक टैक्सी चलाने की तैयारी की जा रही है. इस विशेष तैयारी को लेकर बाइक टैक्सी कंपनी और परिवहन विभाग के बीच बातचीत की जा रही है.

सितंबर में एग्रीमेंट की तैयारी

मिली जानकारी के अनुसार उम्मीद है कि सितंबर के दूसरे सप्ताह तक परिवहन विभाग का कंपनी के साथ एग्रीमेंट हो जाएगा. जिसके बाद सबसे पहले जिलों के लिए करीब 76 हजार बाइक को परमिट दिया जाएगा. यह सेवा शुरू होने के बाद हर दिन करीब 4 लाख से अधिक लोगों को इसका फायदा मिलेगा.

रोजगार के खुलेंगे अवसर

प्राप्त जानकारी के मुताबिक इस बाइक टैक्सी को सवारी बैठाने और डिलीवरी सेवा के लिए इस्तेमाल किया जाएगा. धीरे-धीरे यह सेवा प्रखंड स्तर भी शुरू की जाएगी. इस नई सेवा के शुरू होने से जिलों में युवाओं को रोजगार और लोगों को बेहतर परिवहन सुविधाएं मिलेंगी. योजना के तहत कैब एग्रीगेटर कंपनियों को अपने-अपने चालकों को ट्रेनिंग देनी होगी. इसके अलावा यात्रियों से कम रेटिंग मिलने और चालकों के खिलाफ बार-बार शिकायत मिलने पर उक्त कंपनियों को उन पर कार्रवाई भी करनी होगी.

बड़े वाहनों पर घटेगी निर्भरता

इस बाइक टैक्सी की सेवा शुरू होने के बाद लोगों को यातायात के लिए सिर्फ ऑटो और बस के भरोसे नहीं रहना पड़ेगा. बाइक में एक व्यक्ति को तुरंत सेवा मिलेगी और पैसेंजर ट्रांसपोर्ट में बाइक और कैब टैक्सी होंगी. इसके अलावा यह डिलीवरी सेवा यानी स्वीगी, जोमैटो आदि से भी जुड़ी होगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

पटना और मुजफ्फरपुर में मिल रही सेवा

फिलहाल यह सभी सुविधा शहर से महज 10-15 किमी में रहने वाले लोगों को ही मिलेगी. बता दें कि पटना और मुजफ्फरपुर में अभी लोगों को बाइक टैक्सी की सुविधा मिल रही है. बहुत जल्द ही राज्य के सभी जिलों में यह नई सुविधा बहाल की जाएगी.

इसे भी पढ़ें: Bihar Train: बिहार के इस रूट में बनेगी तीसरी-चौथी रेल लाइन, समय पर पहुंचेंगी ट्रेनें

विज्ञापन
Rani Thakur

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन