गंगापथ पर दमकल गाड़ी ने टक्कर के बाद बाइक को 100 मीटर घसीटा, लगी आग, सवार की मौत

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 25 Apr 2024 1:16 AM

विज्ञापन

जेपी गंगापथ पर दमकल की एक गाड़ी ने बाइक सवार 33 वर्षीय संजय कुमार को धक्का मार दिया. घायल संजय की पीएमसीच में इलाज के दौरान मौत हो गयी.

विज्ञापन

पटना.पाटलिपुत्र थाने के कुर्जी मोड़ के सामने जेपी गंगापथ पर दमकल की एक गाड़ी ने बाइक सवार 33 वर्षीय संजय कुमार को धक्का मार दिया. वह बाइक से गिरे और काफी चोटें आयीं. दमकल की गाड़ी के नीचे बाइक फंस गयी और वह घसीटती हुई 100 मीटर चली गयी. इससे बाइक में आग लग गयी और वह गंगापथ पर ही धू-धू कर जल गयी. इधर, धक्का लगने से घायल संजय की इलाज के दौरान पीएमसीएच में मौत हो गयी. संजय बहादुरपुर के रहने वाले थे और उनके पिता पप्पू महताे ठेला चलाते हैं. पप्पू के बयान पर गांधी मैदान ट्रैफिक थाना में दमकल पर केस दर्ज किया गया है. दमकल के संबंध में जानकारी नहीं मिल पायी है. सीसीटीवी का फुटेज भी खंगाला गया है. संजय दो भाइयों में सबसे बड़ा था. संजय 20 अप्रैल की रात कुर्जी में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के लिए गये था.

शादी समारोह से लौटने के दौरान हादसा

शादी समारोह से लौटने के क्रम में कुर्जी मोड़ के सामने गंगापथ पर वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें वह घायल हो गया. इसी बीच पुलिस ने जानकारी दी कि उनके बेटे की मृत्यु पीएमसीएच में हो गयी है. पीएमसीएच पहुंचने पर दुर्घटना होने की जानकारी मिली.

यारपुर पुल पर हादसे में घायल युवक की मौत

यारपुर पुल पर तेजी से आ रही कार ने बाइक सवार 20 वर्षीय सब्जी विक्रेता रवि कुमार काे धक्का मार दिया था. घटना 16 अप्रैल को हुई थी. उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. लेकिन मंगलवार को उसकी मौत हो गयी. कार चालक को पुलिस ने पकड़ा था और कार भी जब्त कर ली थी. रवि जक्कनपुर थाने के कन्नूलाल राेड निवासी कृष्ण प्रसाद केशरी का बेटा था. बुधवार को अंतिम संस्कार गुलबी घाट पर किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन