ePaper

Bihar Weather: बिहार के 24 जिलों में गिरा पारा, दो दिन बाद बदलेगा मौसम, कड़ाके की ठंड को लेकर अलर्ट

Updated at : 13 Nov 2025 9:44 PM (IST)
विज्ञापन
bihar weather news

bihar weather news

Bihar Weather: बिहार का मौसम दो दिन बाद से बदलेगा. हवा का पैटर्न चेंज होगा, जिससे तापमान में वृद्धि होने के असार है. अभी बहुत कम गति से पछुआ चल रही है. दो दिन बाद से पुरवैया हवा चल सकती है.

विज्ञापन

Bihar Weather: बिहार में पिछले 24 घंटे में करीब 24 जिलों के न्यूनतम तापमान (रात का पारा) में एक से दो डिग्री गिरावट दर्ज हुई है. वहां का तापमान सामान्य से कुछ नीचे पहुंच गया है.इसकी वजह से वहां रात और सुबह के समय कुछ अधिक ठंड महसूस होने लगी है. इसी तरह उच्चतम तापमान में भी कुछ जगहों पर गिरावट दर्ज की गयी है. हालांकि आइएमडी ने अभी किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की है.

अगले दो दिन बाद से चेंज होगी हवा का पैटर्न

आइएमडी पटना के अनुसार अगले दो दिन बाद से हवा का पैटर्न चेंज होने से पारे में कुछ वृद्धि होने के आसार हैं. अभी बहुत कम गति से पछुआ चल रही है. दो दिन बाद से पुरवैया हवा चल सकती है. इसकी वजह से पारे में कुछ वृद्धि हो सकती है. फिलहाल गुरुवार को वाल्मीकिनगर, मुजफ्फरपुर, डेहरी, अरवल, पटना, पूसा, दरभंगा, मधुबनी, नालंदा, सुपौल, भागलपुर, अररिया, पूर्णिया और कटिहार को छोड़ कर शेष सभी जिलों या जगहों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से कुछ नीचे पहुंच गया है. हालांकि अभी कड़ाके की ठंड के आसार नहीं हैं, क्योंकि इन जगहों पर उच्चतम तापमान सामान्य है.

बिहार का अधिकतम तापमान रहा 26.2 से 30.5 डिग्री के बीच

इधर राज्य में ऐसे कई जगह ऐसी भी हैं, जहां अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे आ गया है, लेकिन न्यूनतम तापमान अभी सामान्य से कुछ अधिक चल रहा है. उदाहरण के लिए गुरुवार को पटना में उच्चतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री कम पटना, गया में सामान्य से दो डिग्री नीचे 28.4 , भागलपुर में सामान्य से 1.4 डिग्री नीचे 27.5 और पूर्णिया में उच्चतम तापमान सामान्य से करीब एक डिग्री नीचे 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. इधर राज्य में गुरुवार को सबसे कम न्यूनतम तापमान औरंगाबाद में 11.6 डिग्री दर्ज किया गया है. गुरुवार को न्यूनतम तापमान 11.6 से 18.6 डिग्री के बीच रहा. सबसे अधिक अधिकतम तापमान मोतिहारी में 30.5 डिग्री दर्ज किया गया है. राज्य में गुरुवार को अधिकतम तापमान 26.2 से 30.5 डिग्री के बीच दर्ज हुआ है.

Also Read: बिहार की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन