बंगाल में उठा चक्रवात से बिहार में बदलेगा मौसम का मिजाज, जानें बारिश को लेकर क्या है अपडेट

bihar weather आइएमडी के अनुसार, चक्रवाती तूफान का असर बिहार के विशेष तौर पर भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, शेखपुरा, नालंदा, जहानाबाद, लखीसराय, नवादा, गया, कटिहार, पूर्णिया और किशनगंज में जबरदस्त मेघ गर्जना के साथ वज्रपात के रूप में दिखने की आशंका है.
bihar weather बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहे चक्रवाती तूफान के प्रभाव से 24 से 26 अक्तूबर के बीच प्रदेश के समूचे पूर्वी भाग और दक्षिण बिहार के झारखंड से सटे क्षेत्र में मौसम खराब हो सकता है. खासतौर पर तेज गति की हवा के साथ तेज बारिश होने का पूर्वानुमान है. आइएमडी ने इसको लेकर अलर्ट जारी कर दिया है.
आइएमडी के अनुसार, चक्रवाती तूफान का असर बिहार के विशेष तौर पर भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, शेखपुरा, नालंदा, जहानाबाद, लखीसराय, नवादा, गया, कटिहार, पूर्णिया और किशनगंज में जबरदस्त मेघ गर्जना के साथ वज्रपात के रूप में दिखने की आशंका है.
हवा की गति 40 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है. इन सब मौसमी दशाओं के प्रभाव से दक्षिणी व पूर्वी बिहार के अधिकतर जिलों में हल्की से मध्यम बारिश और राज्य के शेष हिस्सों में छिटपुट बारिश होने के आसार हैं. आइएमडी पटना ने बतायी गयी समयावधि के दौरान खासतौर पर वज्रपात को लेकर राज्य के लोगों को सतर्क किया है.
आइएमडी के अनुसार 22 अक्तूबर की सुबह साढ़े आठ बजे पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर समुद्र में डिप्रेशन बना हुआ है. दरअसल, हवा में अशांति और अस्थिरता को डिप्रेशन कहा जाता है. यह डिप्रेशन आगे बढ़ते हुए चक्रवाती तूफान में बदल सकता है. यह स्थिति 24 अक्तूबर को संभावित है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeshkumar Ojha
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










