Bihar Weather Today: इन 18 जिलों में चलेगी तेज आंधी और गिरेगा ठनका, यहां होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

Published by : Preeti Dayal Updated At : 15 Aug 2025 7:43 AM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Weather Today: आज बिहार में मौसम विभाग ने उत्तर बिहार के कुछ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही 18 जिलों में तेज आंधी के साथ ठनका गिरने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.

विज्ञापन

Bihar Weather Today: बिहार में आज 15 अगस्त के दिन उत्तर बिहार के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग की माने तो, उत्तर बिहार के साथ-साथ दक्षिण-पूर्वी जिलों के कुछ जगहों पर भी तेज बारिश हो सकती है. पूरे 18 जिलों में तेज आंधी चलने और ठनका गिरने की भी संभावना जताई गई है.

पटना में मौसम का हाल…

मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी पटना में शुक्रवार को दिनभर आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे. इस दौरान जिले में एक या दो जगहों पर ठनका और बिजली गिरने की घटना हो सकती है. इसके साथ ही बारिश की भी संभावना है. इसके साथ ही 18 जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है.

इन 18 जिलों में येलो अलर्ट

मौसम विभाग की माने तो, आज शुक्रवार को खगड़िया, किशनगंज, जमुई, सहरसा, नवादा, नालंदा, भागलपुर, कटिहार, पूर्णिया, पटना, जहानाबाद, गयाजी, अररिया, सुपौल, मधेपुरा, शेखपुरा, बांका, मुंगेर और बेगूसराय में तेज आंधी चलने और ठनका गिरने की चेतावनी जारी की गई.

पिछले 24 घंटे में मौसम

पिछले 24 घंटे की बात करें तो,राज्य के 5 जिलों में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हुई. इस दौरान सबसे अधिक सहरसा में 2.1 मिलीमीटर पानी गिरा. राज्य के अधिकतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हुई. मौसम विभाग की माने तो, बिहार में सबसे ज्यादा तापमान पश्चिम चंपारण जिले के वाल्मीकि नगर में 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि, सबसे कम 25 डिग्री सेल्सियस गयाजी और वैशाली में रहा.

बिहार में बाढ़ से हाहाकार

इधर, पिछले कुछ हफ्तों से लगातार हो रही बारिश के कारण कई बड़ी-छोटी नदियां उफान पर है. बिहार के कई हिस्सों में बाढ़ की स्थिति आ गई है. लोगों को उनका घर तक छोड़ना पड़ रहा. गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण भी किया था. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य के लिए अलर्ट रहने का निर्देश दिया.

Also Read: बिहार में नए राशनकार्ड बनाने का अभियान तेज, अब इतने लाख परिवारों को मिलेगा फायदा

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन