ePaper

Bihar Weather: बिहार में कमजोर पड़ा मानसून, बारिश को लेकर पढ़िए क्या है लेटेस्ट अपडेट

Updated at : 18 Sep 2024 7:52 PM (IST)
विज्ञापन
Bihar Weather: बिहार में कमजोर पड़ा मानसून, बारिश को लेकर पढ़िए क्या है लेटेस्ट अपडेट

Bihar Weather आइएमडी पटना के अनुसार बिहार में मानसून की बारिश को सक्रिय करने वाला कोई भी सिस्टम सक्रिय नहीं है.अगले-तीन दिन किसी सिस्टम के विकसित होने की संभावना भी न के बराबर है.

विज्ञापन

Bihar Weather पटना बिहार में मानसून का ड्राइ स्पैल एक बार फिर शुरू हो गया है. अगले तीन से चार दिन बारिश की संभावना बेहद कमजोर है. हालांकि अपवाद स्वरूप स्थानीय नमी और गर्मी के संयोग से नाम मात्र के लिए एक-दो जगहों पर बरसात होने की संभावना बन सकती है. दरअसल बिहार के आसपास बारिश के लिए बना एक सिस्टम मध्यप्रदेश की तरफ शिफ्ट हो गया है. इससे बारिश की बनी संभावना कमजोर हो गयी है.

आइएमडी पटना के अनुसार बिहार में मानसून की बारिश को सक्रिय करने वाला कोई भी सिस्टम सक्रिय नहीं है.अगले-तीन दिन किसी सिस्टम के विकसित होने की संभावना भी न के बराबर है. इस वजह से मौसम के करीब-करीब सूखे ही बने रहने की संभावना है. फिलहाल बारिश की की बेहद कमजोर स्थिति बनने से राज्य में दिन के समय उमस भरी गर्मी सामान्य से अधिक महसूस की जा सकती है.

हालांकि सुबह और शाम मौसम कुछ ठंडा ही रहेगा. आसमान साफ रहने से रात में शीत की स्थिति भी बन सकती है.बिहार में अभी तक सामान्य से करीब 26 प्रतिशत कम 676 मिलीमीटर ही बारिश हो सकी है. आइएमडी के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार राज्य के केवल चार जिलो में अभी तक सामान्य बारिश हुई है.

शेष जिलों में बारिश सामान्य से कम है. करीब एक दर्जन जिलों में बारिश सामान्य से 40 से 55 प्रतिशत तक कम हुई है. सारण में सबसे कम सामान्य से 55 % कम बारिश दर्ज हुई है. इसके अलावा मधुबनी में सामान्य से 51 % कम, मुजफ्फरपुर और वैशाली में 50 % कम, समस्तीपुर में 46 % , सहरसा में 45%, दरभंगा में 43 %, सीतामढ़ी में 42 %, पूर्णिया में 41 % , पटना और गोपालगंज में सामान्य से 40% कम बारिश दर्ज की गयी है.

विज्ञापन
RajeshKumar Ojha

लेखक के बारे में

By RajeshKumar Ojha

Senior Journalist with more than 20 years of experience in reporting for Print & Digital.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन