Bihar Weather: बिहार में प्रचंड गर्मी का कहर! हीट वेव का अलर्ट जारी, इस दिन से हो सकती है भारी बारिश
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 24 Apr 2025 6:38 AM
weather forecast
Bihar Weather: बिहार में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो चुका है. कई जिलों में लू जैसे हालात हैं और तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक गर्मी और हीट वेव को लेकर अलर्ट जारी किया है.
Bihar Weather: बिहार में गर्मी का प्रकोप चरम पर पहुंच गया है. राज्य के अधिकांश हिस्सों में सूरज की तपिश और गर्म हवाओं ने जनजीवन को बेहाल कर दिया है. 24 अप्रैल को राज्य के छह जिलों में हीट वेव की स्थिति बनी रही, वहीं बाकी जिलों में भी पारा 40 डिग्री के पार पहुंच चुका है. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 25 अप्रैल तक हालात ऐसे ही बने रहेंगे. ऐसे में दोपहर 12 से 3 बजे तक घर से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी गई है.
पश्चिमी विक्षोभ दिखा सकता है असर
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, उत्तर-पश्चिम और पूर्वी बिहार में हवा के ऊपरी स्तर पर चक्रवाती सिस्टम सक्रिय है. वहीं, एक नया पश्चिमी विक्षोभ 26 अप्रैल से असर दिखा सकता है. जिससे राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है. इससे गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है.
भीषण गर्मी और वॉर्म नाइट्स की चेतावनी
फिलहाल, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज और शिवहर में लू चल रही है और येलो अलर्ट जारी किया गया है. जबकि, गया, पटना, बक्सर, रोहतास, औरंगाबाद, भागलपुर, मुंगेर समेत दक्षिण और पश्चिम मध्य बिहार के जिलों में भीषण गर्मी और वॉर्म नाइट्स की चेतावनी जारी की गई है.
गया में तापमान पहुंचा 42.3 डिग्री सेल्सियस
गया में तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि पटना 41.2°C, वाल्मीकि नगर और मोतिहारी 41°C, गोपालगंज 40.9°C और शेखपुरा 40.8°C दर्ज किए गए हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि नमी और बढ़ते तापमान के कारण “फील लाइक” टेम्परेचर और अधिक लग रहा है. मौसम विभाग ने लोगों से धूप में बाहर निकलने से बचने, पानी की मात्रा बढ़ाने और बच्चों-बुजुर्गों का खास ख्याल रखने की अपील की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










