ये नया भारत है चुन-चुन कर मारेंगे, ऐसी मौत मारेंगे कि..., पहलगाम आतंकी हमले पर केंद्रीय मंत्री का फूटा गुस्सा
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 23 Apr 2025 2:22 PM
Jitan Ram Manjhi का फूटा गुस्सा
Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. इस हमले में बिहार के एक्साइज अफसर मनीष रंजन समेत 27 लोगों की जान चली गई. इस घटना पर केंद्रीय मंत्री जितन राम मांझी और चिराग पासवान ने दुख जताया है.
Pahalgam Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. इस हमले में अब तक 27 लोगों की जान जा चुकी है, जिनमें बिहार के सासाराम निवासी और एक्साइज विभाग के अधिकारी मनीष रंजन भी शामिल हैं. मनीष की शहादत की खबर मिलते ही उनके पैतृक गांव में शोक की लहर दौड़ गई है. परिजनों ने सरकार से आतंकवाद के खिलाफ कड़ा एक्शन लेने की मांग की है.
इस हमले के बाद कश्मीर घूमने गए पर्यटक भी सहमे हुए हैं और बड़ी संख्या में वहां से लौट रहे हैं. सोशल मीडिया पर ग़म और ग़ुस्से की लहर है. केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने हमले की कड़ी निंदा करते हुए आतंकियों को चेतावनी दी है. उन्होंने X पर लिखा कि, “अब भारत वह देश नहीं रहा जो एक थप्पड़ के जवाब में दूसरा गाल बढ़ा दे. ये नया भारत है चुन-चुन कर मारेंगे. ऐसी मौत मारेंगे कि तुम्हारी आने वाली पीढ़ियां दहशतगर्द शब्द भूल जाएगी”.
केंद्रीय राज्य मंत्री राजभूषण निशाद ने भी जताई चिंता
केंद्रीय राज्य मंत्री राजभूषण निशाद ने भी हमले को कायराना हरकत बताया और कहा कि यह हमला कश्मीर में हो रहे विकास से आतंकी संगठनों की बौखलाहट का नतीजा है. उन्होंने कहा कि सरकार आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब देगी.
चिराग पासवान ने कहा, हमलावरों पर होगी कार्रवाई
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी इस हमले पर दुख जताया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की. उन्होंने लिखा, “आतंकी हमले में पर्यटकों की मृत्यु अत्यंत दुःखद है. यह निंदनीय कृत्य है और आतंक के विरुद्ध पूरा देश एकजुट है.” वहीं केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि, इस घटना की जितनी निंदा की जाए कम है. जिन लोगों ने भी ये कायराना हरकत की है. उनपर कठोर कार्रवाई की जाएगी.
Also Read: Patna Air Show Video: 360 डिग्री घूमे Fighter Jets, पटना के आसमान में बनाया दिल का शेप
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










