Patna Air Show Video: 360 डिग्री घूमे Fighter Jets, पटना के आसमान में बनाया दिल का शेप
Patna Air Show Video: पटना के मरीन ड्राइव पर आज का दिन इतिहास में दर्ज हो गया, जब वीर कुंवर सिंह की जयंती पर पहली बार बिहार में भव्य एयर शो का आयोजन किया गया. गंगा के किनारे देशभक्ति के रंग में रंगे आसमान में वायुसेना के जांबाज़ों ने हैरतअंगेज़ करतब दिखाकर हर किसी का दिल जीत लिया. जिसका वीडियो आप देख सकते हैं.
Patna Air Show Video: आज राजधानी पटना के मरीन ड्राइव पर भव्य एयर शो का आयोजन किया गया. शहर का आसमान देशभक्ति और गर्व की लहरों से गूंज उठा. यह आयोजन स्वतंत्रता सेनानी वीर कुंवर सिंह की जयंती के मौके पर पहली बार बिहार में किया गया था. गंगा के किनारे मरीन ड्राइव पर भारतीय वायुसेना के नौ लड़ाकू विमानों ने 1000 फीट की ऊंचाई पर अद्भुत करतब दिखाए. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
आपके शहर में
360 डिग्री में गोते लगा रहे थे फाइटर जेट
फाइटर जेट 360 डिग्री में आसमान में गोते लगाते दिख रहे थे. जो दर्शकों को रोमांचित कर रहा था. इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी बने. आयोजन के लिए प्रशासन ने दो लाख लोगों के जुटने की संभावना को देखते हुए विशेष इंतजाम किए थे.
सुरक्षा के मद्देनजर जेपी गंगा पथ को अस्थायी रेड जोन घोषित किया गया और आज शाम 4 बजे तक वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद रहेगा. इसके अलावा पूरे इलाके को तीन घंटे के लिए नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया, ताकि शो के दौरान किसी तरह की बाधा न आए.
Also Read: पटना के आसमान में गरजे Fighter Jet, वीर कुंवर सिंह की जयंती पर पहली बार हुआ ऐतिहासिक एयर शो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए