ePaper

Bihar Weather: बिहार में भारी उमस के बीच बारिश का अलर्ट जारी, आज इन जिलों में बदलने वाला है मौसम...

Updated at : 24 Jul 2025 6:35 AM (IST)
विज्ञापन
bihar weather news| There will be heavy rain in 7 districts of Bihar, Meteorological Department has issued a heat wave alert

प्रतीकात्मक तस्वीर

Bihar Weather: बिहार में भारी उमस के बीच बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. कई जिलों में अगले तीन घंटे में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विभाग ने कहीं येलो तो कहीं ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन

Bihar Weather: बिहार का मौसम दो तरह का रंग इन दिनों दिखा रहा है. पटना समेत कई जिलों में उमस ने लोगों को टॉर्चर किया है. वहीं दूसरी ओर बारिश और वज्रपात को लेकर भी कई जिलों में चेतावनी जारी की गयी है. अगले तीन घंटे में मौसम का मिजाज इन जिलों में बदल सकता है. हल्की बारिश से लोगों को राहत मिल सकती है.

पटना में उमस की मार

पटना में उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया है. पिछले 24 घंटे में बिहार के अधिकतर जिलों का तापमान चढ़ा रहा. केवल 4 जिले ऐसे रहे जह का अधिकतम तापमान गिरा. सर्वाधित अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री मोतिहारी का दर्ज हुआ.

ALSO READ: बिहार में बारिश और वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी, अगले तीन दिनों के अंदर दिखेगा बारिश और बाढ़ का कहर

बिहार के जिलों का तापमान

पटना का अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री दर्ज हुआ. पूर्णिया का तापमान 37.2 डिग्री तो दरभंगा का तापमान 37.6 डिग्री दर्ज हुआ. पटना समेत कई जिलों में उमस ने लोगों की नींद खराब की. रात भी उमस की मार जारी रही.

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

IMD पटना ने रोहतास, औरंगाबाद, वैशाली, पटना, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, सारण, गया, जिले में गुरुवार सुबह-सुबह येलो अलर्ट जारी किया. वहीं भोजपुर, रोहतास, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद और गयाजी जिले में अगले तीन घंटे के अंदर वज्रपात और बारिश होने की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. गुरुवार की सुबह के लिए ये चेतावनी जारी की गयी है.

बिहार में बाढ़ का संकट

इधर, बिहार की नदियों में उफान जारी है. गंगा, कोसी समेत कई प्रमुख नदियों का पानी खतरे के निशान के करीब पहुंच चुका है. कोसी बराज के 24 फाटक बीरपुर में खोल दिए गए हैं. पटना के कई घाटों पर पानी लाल निशान के करीब है. बाढ़ का संकट कई इलाकों में है. गंगा का पानी निचले इलाकों में पसरने लगा है. लोगों को सुरक्षित स्थान पर अब भेजा जाने लगा है. तटबंधों की निगरानी तेज कर दी गयी है.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन