ePaper

बिहार में बारिश और वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी, अगले तीन दिनों के अंदर दिखेगा बारिश और बाढ़ का कहर

Updated at : 23 Jul 2025 7:56 PM (IST)
विज्ञापन
bihar weather news

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Weather: बिहार में बारिश और वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की गयी है. प्रदेश के कई जिलों का मौसम बिगड़ने वाला है. अगले तीन दिनों के अंदर मौसम करवट लेगा और प्रदेश के सभी जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है.

विज्ञापन

Bihar Weather: बिहार मौसम सेवा केंद्र ने चेतावनी अलर्ट जारी किया है. अगले तीन दिनों के दौरान राज्य के अधिकांश भागों में मेघगर्जन और वज्रपात के साथ भारी बारिश की संभावना है. इस दौरान 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी. अगले 24 घंटे के दौरान अरवल, औरंगाबाद, भोजपुर, बक्सर, जमुई, जहानाबाद, कैमूर, लखीसराय, मुंगेर, मुजफ्फरपुर, नवादा, पटना, रोहतास, समस्तीपुर, सारण, शेखपुरा और वैशाली जिलों के अधिकांश भागों में मध्यम से भारी स्तर की वर्षा होने का पूर्वानुमान है.

अगले तीन दिन तक इन जिलों में होगी बारिश

बिहार मौसम सेवा केंद्र ने 23 जुलाई से अगले तीन दिनों तक राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है. अररिया, अरवल, औरंगाबाद, बांका, बेगुसराय, भागलपुर, भोजपुर, बक्सर, दरभंगा, गया, गोपालगंज, जमुई, जहानाबाद, कैमूर, कटिहार, खगड़िया, किशनगंज, लखीसराय, मधेपुरा, मधुबनी, मुंगेर, मुजेफ्फरपुर, नालंदा, नवादा, पश्चिमी, चंपारण, पटना, पूर्णिया, रोहतास, सहरसा, समस्तीपुर, सारण, शेखपुरा, शिवहर, सीतामढ़ी, सीवान, वैशाली और पूर्वी चंपारण में मेघगर्जन और वज्रपात के साथ बारिश होने की संभावना है.

आकाशीय बिजली से बचने के लिए चेतावनी अलर्ट जारी

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, दो दिनों बाद बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है. दक्षिणी बिहार के गया, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद और अरवल में गुरुवार से भारी बारिश का दौर शुरू होगा, जो 28 जुलाई तक जारी रह सकता है. इस दौरान 30-40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा चलेगी और ठनका गिरने की आशंका भी है. मौसम विभाग ने चेतावनी अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि आसमान में शुक्रवार से बादल छाएंगे और एक-दो स्थानों पर बारिश के साथ ठनका गिरने की संभावना है. बारिश के दौरान आकाशीय बिजली से बचने के लिए सुरक्षित स्थानों पर शरण लें, इसके साथ ही बिजली के उपकरणों से दूर रहें, और खुले स्थानों से बचें.

कटिहार के दर्जन भर से अधिक गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

सावन के महीने में जहां लोग झमाझम बारिश की उम्मीद लगाए बैठे हैं, वहीं बाढ़ से लोगों को राहत नहीं मिल रही है. बक्सर, भोजपुर, पटना और कटिहार में बाढ़ की स्थिति है. कटिहार में कोसी का बाढ़ ने प्रखंड क्षेत्र के अधिकतर भूभाग को चपेट में ले लिया है. हर तरफ बाढ़ की स्थिति दिख रही है. बाघमारा पंचखूटी सड़क पर नाव चल रही है. प्रखंड क्षेत्र के मेहर टोला व मोकना टोला विद्यालय परिसर में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है. जानकारी अनुसार कोसी नदी कुरसेला में लाल निशान के उपर बह रही है. नदी के उफान में नरमी आने के बावजूद बाढ़ फैलाव की स्थिति यथावत बनी हुई है. गंगा नदी के उफान पर बने रहने से बाढ़ की स्थिति में सुधार नहीं हो पाया है. बाढ़ संकट को लेकर जनमानस चितिंत हो उठे है. निचले भूभाग के गांवों में बाढ़ का पानी प्रवेश करने से लोगों की परेशानी बढ़ती जा रही है. बाढ़ से जान माल खतरे को लेकर जनमानस दहशत में हैं. नदियों के जलस्तर में अधिक उफान बढ़ने से क्षेत्र में बाढ़ तबाही ला सकती है.

Also Read: बिहार में बाढ़ का कहर, गगा-कोसी और गंडक नदी उफान पर, मुख्यालय से टूटा कई गांवों का सपर्क

विज्ञापन
Radheshyam Kushwaha

लेखक के बारे में

By Radheshyam Kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन