Bihar Weather: बिहार का मौसम फिर लेगा करवट, अगले चार दिनों के अंदर तापमान में होगा जबरदस्त उतार-चढ़ाव
Published by : ThakurShaktilochan Sandilya Updated At : 16 Feb 2025 9:54 AM
सांकेतिक फोटो
Bihar Weather: बिहार का मौसम फिर एकबार करवट लेने वाला है. अगले चार दिनों के अंदर तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा. जानिए वेदर रिपोर्ट...
Bihar Weather News: बिहार का मौसम फिर एकबार करवट ले सकता है. बीते कुछ दिनों से तापमान में बढ़ोतरी हुई तो ठंड अचानक वापसी की ओर जाती हुई दिखी. दिन में गर्मी का एहसास लोगों को होने लगा. तापमान कई जिलों में 30 डिग्री से भी अधिक दर्ज हुआ. लेकिन अब मौसम विभाग की ओर से जानकारी दी गयी है कि फिर एकबार बिहार में मौसम का मिजाज बदल सकता है. अगले 24 घंटे के अंदर तापमान में फिर से गिरावट देखी जा सकती है.
बिहार में मौसम फिर लेगा करवट
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान बिहार के न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री के बढोतरी की संभावना है. लेकिन उसके बाद बिहार के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है. जिससे दिन और रात में हल्की ठंड बढ़ सकती है. हालांकि अगले तीन से चार दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री की बढ़ोतरी की संभावना है. जिससे लोगों को गर्मी का एहसास हो सकता है.
बक्सर में सबसे अधिक तापमान
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक अधिकतम तापमान बक्सर जिले का दर्ज किया गया. बक्सर का अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री रहा. भागलपुर समेत आसपास के पांच जिलों को छोड़कर अन्य सभी जिलों का पारा बढ़ा रहा. औरंगबााद, डेहरी और गया का तापमान भी 29 डिग्री के करीब दर्ज हुआ है. जबकि भागलपुर, बांका, पूर्णिया, किशनगंज और अररिया के फारबिसगंज का अधिकतम तापमान गिरा है.
बांका में सबसे कम न्यूनतम तापमान
पटना में 27 डिग्री के करीब तापमान रहा. जबकि न्यूनतम तापमान सबसे कम बांका जिले में 8.8 डिग्री दर्ज किया गया. पांच जिलों को छोड़कर तमाम जिलों के न्यूनतम तापमान में भी शनिवार को बढ़ोतरी दर्ज की गयी. इधर, मौसम में हो रहे बदलाव का असर सेहत पर भी पड़ सकता है. लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ThakurShaktilochan Sandilya
डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










