Bihar Weather Report: बिहार में अगले 72 घंटे बारिश के आसार नहीं, जानिये कब से और बढ़ जाएगी ठंड

Bihar weather Report: बिहार में मौसम लगातार करवट ले रहा है. अब अगले 72 घंटे तक बारिश के आसार नहीं है.लेकिन ठंड बढ़ने के आसार हैं. जानिये कोल्ड डे को लेकर मौसम विभाग की रिपोर्ट..
Bihar Weather Report: बिहार में अगले 72 घंटे तक बारिश के आसार नहीं है. मौसम शुष्क रहेगा. हालांकि अधिकतर इलाके में आसमान साफ होने की वजह से रात के तापमान में कमी और दिन के तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है. दरअसल समूचे प्रदेश में पछुआ और उत्तर-पश्चिमी हवा चलना शुरू हो गया है.
आइएमडी के मुताबिक न्यूनतम तापमान में अगले तीन दिन में तीन से पांच डिग्री की कमी आने का पूर्वानुमान है. मौसम विज्ञानियों के मुताबिक 28 तारीख से एक बार फिर बर्फीली ठंडक लिये हवा चलने से तापमान नीचे जायेगा. इसकी वजह से एक बार फिर प्रदेश के कई इलाकों में कोल्ड डे की स्थिति बन सकती है.
आइएमडी रिकार्ड के मुताबिक समूचे दक्षिणी और दक्षिणी पूर्वी बिहार में रात का तापमा सामान्य से पांच से सात डिग्री अधिक चल रहा है. वहीं न्यूनतम तापमान मंगलवार को दो से तीन डिग्री नीचे आया है. उदाहरण के लिए पटना में न्यूनतम तापमान सामान्य से छह डिग्री नीचे 15.4, गया में सामान्य से सात डिग्री नीचे 15.7 और पूर्णिया में सामान्य से पांच डिग्री नीच 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.
Also Read: Bihar News: कहीं ट्रेन में आग, तो कहीं रेल ट्रैक को उखाड़ा, RRB-NTPC अभ्यर्थियों ने जमकर काटा बवाल
भागलपुर और निकटवर्ती इलाके में रात का पारा कुछ कम केवल सामान्य से तीन डिग्री नीचे रहा है. हालांकि उत्तरी बिहार में अधिकतर जगहों पर दिन का तापमान सामान्य से कुछ ही कम रहा. हालांकि दक्षिणी बिहार में मंगलवार को दिन का पारा तीन से चार डिग्री नीचे दर्ज किया गया है.
Posted By: Thakur Shaktilochan
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




