ePaper

Bihar Weather: पश्चिम चंपारण, भागलपुर और सुपौल में ऑरेंज अलर्ट, IMD ने बिहार के 36 जिलों के लिए जारी की चेतावनी

Updated at : 24 Apr 2025 3:27 PM (IST)
विज्ञापन
bihar weather

bihar weather

Bihar Weather: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने अपने पूर्वानुमान में बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान बिहार के सभी जिलों में भयंकर गर्मी पड़ेगी. मौसम विभाग ने 3 जिलों में ऑरेंज और 35 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन

Bihar Weather: पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने 25 अप्रैल तक के लिए जारी किये अपने पूर्वानुमान में बताया कि बिहार के लोग इस दिन तक भीषण गर्मी की मार झेलेंगे. ऐसे मौसम में बाहर जाने से बचने की सलाह दी गई है. बिहार में हॉट डे और वॉर्म नाइट के साथ ही कई जिलों में लू जैसा महसूस हो रहा है. तेज धूप सुबह से ही लोगों को परेशान कर रही है.

Imd alert

बिहार के इन जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने पटना, अरवल, औरंगाबाद, बांका, बेगूसराय, भोजपुर, बक्सर, दरभंगा, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, गया, जमुई, जहानाबाद, खगड़िया, कैमूर, कटिहार, लखीसराय, मधुबनी, मुंगेर, मधेपुरा, मुजफ्फरपुर, नालंदा, नवादा, पूर्णिया, रोहतास, सहरसा, समस्तीपुर, शिवहर, शेखपुरा, सारण, सीतामढ़ी, सिवान और वैशाली में येलो अलर्ट जारी हुआ है.

पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने भागलपुर, सुपौल और पश्चिम चंपारण में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. सिर्फ किशनगंज और अररिया जिले को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं हुआ है.

इसे भी देखें: Video: हाई अलर्ट के बीच बिहार में गांजा माफिया को झटका, मोतिहारी में 2 करोड़ का गांजा बरामद

कैसा रहा मौसम

पिछले 24 घंटे के दौरान बिहार के कई जिलों में भीषण गर्मी का असर देखने को मिला है. मोतिहारी जिले में लू (हीट वेव) की स्थिति दर्ज की गई है, जो लोगों के लिए खासी परेशानी का कारण बनी. मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, गया का अधिकतम तापमान 42.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो राज्य में सबसे अधिक रहा.

राजधानी पटना में भी तापमान बढ़कर 41.2°C पहुंच गया. इसके अलावा वाल्मीकि नगर और मोतिहारी में 41°C, गोपालगंज में 40.9°C, शेखपुरा और बक्सर में 40.8°C, औरंगाबाद में 40.6°C, जीरादेई में 40.3°C, दरभंगा में 40.2°C, जबकि छपरा और भोजपुर में 40.1°C अधिकतम तापमान दर्ज किया गया.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन