Video: हाई अलर्ट के बीच बिहार में गांजा माफिया को झटका, मोतिहारी में 2 करोड़ का गांजा बरामद

Video : मोतिहारी के मधुबन उत्पाद थाना ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए बीजधारी थाना क्षेत्र से लगभग 2 करोड़ रुपये की कीमत वाले 640 किलो गांजा की बड़ी खेप बरामद की है. यह गांजा एक कंटेनर ट्रक में छिपाकर ले जाया जा रहा था.
Video, सुजीत पाठक, मोतिहारी : पीएम मोदी के बिहार दौरे को लेकर पूरे बिहार में हाई अलर्ट जारी हुआ था. पुलिस सभी वाहनों की सघन जांच कर रही थी. इसी बीच मधुबन उत्पाद विभाग को गुप्त सूचना मिली कि मुजफ्फरपुर और वैशाली से गांजा की बड़ी खेप मोतिहारी लाई जा रही है. सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कंटेनर को रोका और जांच के दौरान भारी मात्रा में गांजा जब्त किया. बरामद गांजा की कुल मात्रा 640 किलो है, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 2 करोड़ रुपये बताई जा रही है.
लिंकेज को खंगालने में जुटी पुलिस
चकिया के एसडीपीओ सतेंद्र सिंह ने बताया कि यह बरामदगी उत्पाद विभाग की टीम द्वारा चलाए गए विशेष अभियान का हिस्सा थी. उन्होंने कहा कि ट्रक कंटेनर के मालिक के खिलाफ बीजधारी थाना में एफआईआर दर्ज कर ली गई है, और मामले की जांच जारी है. पुलिस अब बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज को खंगालने में जुट गई है, जिससे यह पता लगाया जा सके कि इस तस्करी के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं और गांजा कहां से लाया गया था तथा किन जगहों पर इसे भेजा जाना था.
इसे भी पढ़ें: BPSC टीचर ने कोसी बराज से नदी में लगायी छलांग, नेपाल NDRF की टीम कर रही है तलाशी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए