ePaper

Bihar Weather: बिहार में अब बारिश होगी, मकर संक्रांति तक बदला रहेगा मौसम का मिजाज...

Updated at : 11 Jan 2025 5:36 AM (IST)
विज्ञापन
bihar weather news| Cold will increase again due to snowfall in mountainous areas, alert of dense fog in 8 districts today

बिहार में ठंड (File)

Bihar Weather: बिहार का मौसम करवट लेने वाला है. कई जिलों में बारिश होने की संभावना है. जानिए मकर संक्रांति तक बिहार में ठंड का क्या हाल रहेगा...

विज्ञापन

Bihar Weather: बिहार का मौसम फिर एकबार करवट लेने वाला है. पिछले कुछ दिनों से प्रचंड ठंड का सामना लोग कर रहे हैं. राज्य मौसमी माहौल पर पश्चिमी विक्षोभ का असर शुरू हो गया है. इसके असर से अब ठंड से थोड़ी राहत जरूर मिलेगी. अगले तीन दिनों तक बिहार का वेदर कैसा रहेगा, इसे लेकर मौसम विभाग ने बड़ी जानकारी दी है.

बिहार का पारा चढ़ा, तापमान में बढ़ोतरी

पिछले 24 घंटे के दौरान बिहार में उच्चतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हुई है. न्यूनतम तापमान भी दो से चार डिग्री तक बढ़ा है. जिससे लोगों को राहत मिली है. जानिए बिहार में बारिश के आसार किन जिलों में है.

ALSO READ: Bihar Weather: धूप ने कनकनी पर लगाया ब्रेक, देखिए वीडियो फिर कब से बढ़गी कनकनी

बिहार में बारिश के आसार

बिहार में मकर संक्रांति तक ठंड में थोड़ी नरमी आएगी. यानी अगले तीन दिनों तक ठंड में थोड़ी कमी रहेगी. शनिवार को राज्य में कई जगहों पर हल्का और मध्यम दर्जे का कोहरा छाया रह सकता है. आइएमडी का पूर्वानुमान है कि 12 जनवरी को बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद और अरवल में कुछ एक जगहों पर हल्की बारिश भी हो सकती है.

कहां कितना तापमान रहा

इधर, न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने से ठंड में थोड़ी कमी आई है. राज्य का अधिकतम तापमान 22 डिग्री तक पहुंचा. सबसे कम न्यूनतम तापमान डेहरी का रहा. यहां ठंड सबसे अधिक महसूस की गयी. यहां का तापमान 5 डिग्री दर्ज हुआ. जबकि जमुई में 5.4, बांका में 5.7, राजगीर और वैशाली में 6.8 ,बक्सर में 7.2 और मोतिहारी में भी 7.2 डिग्री तापमान रहा.

विज्ञापन
ThakurShaktilochan Sandilya

लेखक के बारे में

By ThakurShaktilochan Sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन