Kal Ka Mausam: डाना को लेकर बिहार में हाई अलर्ट, जमुई, बांका समेत कई जिलों में कल होगी आफत की बारिश

Published by : Ashish Jha Updated At : 24 Oct 2024 2:43 PM

विज्ञापन

Cyclone Remal Alert

Bihar Weather: डाना के प्रभाव से आज शाम या देर रात तक बिहार के मौसम में बदलाव दिखेगा. कल बिहार के कुछ हिस्सों में तेज हवा और बारिश के आसार हैं. पटना मौसम विभाग ने इसको लेकर सात जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन

Bihar Weather: पटना. बंगाल की खाड़ी में उठा चक्रवाती तूफान ‘दाना’ का असर बिहार के कुछ जिलों पर भी दिखेगा. मौसम विभाग ने इसको लेकर हाई अलर्ट जारी कर दिया है. आपदा प्रबंधन विभाग ने भी लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है. डाना के प्रभाव से आज शाम या देर रात तक बिहार के मौसम में बदलाव दिखेगा. कल बिहार के कुछ हिस्सों में तेज हवा और बारिश के आसार हैं. पटना मौसम विभाग ने इसको लेकर सात जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. बिहार के 12 से अधिक जिलों में 25 अक्टूबर को आंधी और बारिश की आशंका जताई है.

जमुई, बांका समेत कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने जमुई, बांका, शेखपुरा, नवादा और लखीसराय जिलों समेत कई जिलों में शुक्रवार के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. विभाग के अनुसार, 25 अक्टूबर की सुबह इन जिलों में गरज के साथ बिजली गिरने और भारी बारिश होने की संभावना है. इसके साथ ही तेज हवाएं भी चल सकती हैं, जिनकी रफ़्तार 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है. 26 अक्टूबर तक इन जिलों में कई स्थानों पर बारिश हो सकती है. आपदा प्रबंधन विभाग ने किसानों से अपील करते हुए कहा है कि खराब मौसम के दौरान कृषि कार्य को स्थगित कर दें.

Also Read: Bihar Land Survey: नाकाफी रही ट्रेनिंग, सरकार सर्वे कर्मियों को अब देगी कैथी लिपि की किताब

तापमान में हो सकती है 2 से 3 डिग्री सेल्सियस गिरावट

मौसम विभाग ने अपने अलर्ट में कहा है इन जिलों में 25 अक्टूबर को तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है. विभाग ने कहा है कि छाना साइक्लोन के दौरान आंधी और वज्रपात से खड़े फसल और वृक्षों को भी नुकसान पहुंच सकता है. साथ ही झुग्गी-झोपड़ी, टीन और कच्चे मकानों को नुकसान पहुंच सकता है. मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि बारिश के दौरान बिजली चमकने या गड़गड़ाहट की आवाज सुनाई देने पर लोग पक्के घरों में शरण लें.

विज्ञापन
Ashish Jha

लेखक के बारे में

By Ashish Jha

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन