Bihar Weather: बिहार में अगले 7 दिनों तक चलेगा बारिश का दौर, मौसम विभाग ने बताई ये बड़ी वजह

Published by : Preeti Dayal Updated At : 25 Aug 2025 2:26 PM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Weather: बिहार में भारी बारिश का दौर जारी है. मौसम विभाग ने अगले सात दिनों तक मानसून के एक्टिव रहने की संभावना जताई है. इसके साथ ही अगले तीन घंटों में सीवान, सारण, सीतामढ़ी के साथ 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन

Bihar Weather: बिहार के जिलों में भारी बारिश का दौर देखा जा रहा है. इस बीच मौसम विभाग ने अगले 7 दिनों के लिए पूर्वानुमान जारी किया है. बिहार में अगले सात दिनों तक अलग-अलग जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. इसके साथ ही अगले दो से तीन घंटों में सीवान, सारण, सीतामढ़ी के साथ 12 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है.

मौसम विभाग का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, 27 अगस्त के बाद, बंगाल की खाड़ी में एक निम्न-दाब प्रणाली के विकसित होने के कारण बिहार में 28 या फिर 29 अगस्त के आस-पास फिर से सक्रिय मानसून चरण शुरू होने की उम्मीद है. इस प्रणाली के कारण दक्षिणी और पूर्वी जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है. इस दौरान गरज और बिजली भी गिर सकती है, क्योंकि मानसून की रेखा उत्तर की ओर बढ़ रही है.

दो से तीन घंटे में भारी बारिश की चेतावनी

इसके साथ ही मौसम विभाग ने अगले दो से तीन घंटे में पूर्वी चंपारण, सीवान, सारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, अरवल, जहानाबाद, गया, दरभंगा और मधुबनी जिले में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है. इस दौरान जोर से बादल गरजने और ठनका गिरने की चेतावनी जारी की गई. इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चलने की संभावना जारी की गई है.

इन इलाकों में बाढ़ से आफत

चार दिनों से हो रही बारिश के बाद पटना से सटे धनरुआ प्रखंड में पांच नदियां उफान पर है. इससे 16 सौ एकड़ में लगी धान की फसल को नुकसान हुआ है. वहीं, चार पंचायतों के दो दर्जन से अधिक गांवों में पानी घुसने से लोगों का आवागमन ठप हो गया है. फल्गु नदी में उफान आने से धनरुआ प्रखंड से होकर बहने वाली कररुआ, भूतही और महताइन नदी में शनिवार की रात बाढ़ आ गई. इससे अरमल से चकरमल के बीच में छह जगहों पर कररुआ और भुतही नदी का पानी दर्जनों गांवों में घुस गया है.

Also Read: Bihar Farmers Protest: पटना में किसानों का जोरदार प्रदर्शन, भारी पुलिस बल तैनात, बोले- सरकार जबरन जमीन ले रही

विज्ञापन
Preeti Dayal

लेखक के बारे में

By Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन