Bihar Weather: बिहार में तपिश का कहर! तापमान में उछाल, बारिश पर मौसम विभाग का आया बड़ा अपडेट

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 10 Mar 2025 6:35 AM

विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर

Bihar Weather: बिहार में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है. प्रदेश के कई इलाकों में तेज धूप और शुष्क मौसम के कारण तापमान तेजी से बढ़ता जा रहा है. मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों में तापमान में 4°C तक की वृद्धि का अनुमान जताया है,. जिससे लोगों को और भी भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है.

विज्ञापन

Bihar Weather: बिहार में गर्मी का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है. प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज धूप और शुष्क मौसम के चलते तापमान तेजी से बढ़ रहा है. मौसम विज्ञान केंद्र, पटना ने आगामी तीन दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है, जिसमें तापमान में 4°C तक की वृद्धि की संभावना जताई गई है.

गर्म हवाओं ने बढ़ाई परेशानी

राज्य के अधिकतर क्षेत्रों में पछुआ हवा का प्रभाव बना रहेगा, जिससे दिन के तापमान में और इजाफा हो सकता है. मौसम विभाग के अनुसार, 10 मार्च को प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा और आसमान पूरी तरह साफ रहने से सूरज की किरणें सीधे धरती पर पड़ेंगी. इसका सीधा असर जनजीवन पर पड़ रहा है, लोग दोपहर के समय घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं.

तापमान और वायु गुणवत्ता पर नजर

09 मार्च को बिहार में दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई. बक्सर में अधिकतम तापमान 33.5°C पहुंच गया, जबकि बांका में न्यूनतम तापमान 11.9°C रिकॉर्ड किया गया. वहीं, बेगूसराय का न्यूनतम तापमान 18.7°C रहा, जो राज्य में सबसे अधिक था. हालांकि, कटिहार और राजगीर की हवा सबसे स्वच्छ रही. जहां AQI क्रमशः 91 और 73 दर्ज किया गया.

बारिश की फिलहाल कोई संभावना नहीं

पटना स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक एस.के. पटेल के अनुसार, वर्तमान में बिहार के ऊपर कोई सक्रिय मौसमी प्रणाली मौजूद नहीं है. हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण विभिन्न स्थानों पर बने हुए हैं. लेकिन इनका प्रभाव बिहार पर नहीं पड़ रहा है. इस कारण प्रदेश में बारिश की कोई संभावना नहीं है और तापमान में और वृद्धि देखने को मिल सकती है.

अगले कुछ दिनों के लिए पूर्वानुमान

  • अधिकतम तापमान 30-36°C के बीच रहने की संभावना.
  • न्यूनतम तापमान 16-20°C तक बढ़ सकता है.
  • पछुआ हवा की हल्की गति बनी रहेगी.
  • लू जैसे हालात अभी नहीं बनेंगे, लेकिन धूप तीखी रहेगी.

पढ़िए प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: वैशाली की नगरवधू आम्रपाली, जिसके प्रेमसंबंध मगध के राजाओं से थे ; उसने संन्यास क्यों लिया?

जनता के लिए सावधानियां

बढ़ती गर्मी को देखते हुए लोगों को दिन के समय धूप से बचने की सलाह दी गई है. पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं, हल्के और सूती कपड़े पहनें और दोपहर में बाहर निकलने से बचें. मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में तापमान में और इजाफा हो सकता है, इसलिए लोग सावधानी बरतें.

Also Read: पुलिस की वर्दी में कर रहा था शराब तस्करी, पकड़े जाने पर देखिए कैसे गिड़गिड़ा रहा फर्जी दारोगा

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन