Bihar Weather: बिहार के इन 31 जिलों में 23 अप्रैल तक हीट वेव की चेतावनी, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 21 Apr 2025 5:49 PM

विज्ञापन

heat wave

Bihar Weather: बिहार में बारिश का दौर खत्म हो गया है और लोग फिर भीषण गर्मी की चपेट में हैं. पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया है कि 23 अप्रैल तक बिहार के 31 जिलों में भयंकर गर्मी पड़ सकती है. इस दौरान लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी गई है.

विज्ञापन

Bihar Weather: बिहार को लेकर जारी किये पूर्वानुमान में पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने चेतावनी दी है. इसमें बताया गया है कि राज्य के 31 जिलों में आने वाले दो दिनों में तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है और लू यानी हीट वेव की स्थिति पैदा हो सकती है. इस दौरान अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक और न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है. मौसम के इस बदले मिजाज को देखते हुए पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है.

Imd alert

पटना समेत 30 जिलों में येलो अलर्ट

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 23 अप्रैल तक राजधानी पटना समेत खगरिया, गोपालगंज, सिवान, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, दरभंगा, मधुबनी, शेओहर,मुजफ्फरपुर, नालंदा, जहानाबाद, अरवल, सिवान, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, नवादा, जमुई, बांका, मुंगेर, भागलपुर, बेगुसराय, समस्तीपुर, वैशाली, नालंदा, भोजपुर, सारण में 40 से 42 डिग्री तक तापमान जा सकता है.

इससे दिन के साथ-साथ रात में भी गर्मी महसूस होगी. इस मौसम को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों से आग्रह किया कि वे सतर्क और सावधान रहें. पानी का सेवन करें और हाइड्रेशन मेंटन रखें.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

इन जिलों में मौसम सामान्य रहने के आसार

मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार सुपौल, कटिहार, पुर्णिया, मधेपुरा, सहरसा, अररिया और किशनगंज में अगले दो दिनों तक तापमान सामान्य रहेगा.

इसे भी पढ़ें: बिहार के युवाओं के लिए गुड न्यूज, जल्द भरे जायेंगे 49591 खाली पद, मुख्य सचिव ने जारी किया आदेश

बीते दिन गर्म रहा मौसम

20 अप्रैल को बिहार के सभी जिलों में दिन और रात दोनों समय के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली. गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है. इस दिन सबसे ज्यादा तापमान गया में रिकॉर्ड किया गया, जहां पारा 39.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. वहीं रात के समय सबसे कम तापमान शेखपुरा में दर्ज हुआ, जो 19 डिग्री सेल्सियस रहा. (श्रीति सागर)

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन