Bihar Weather: अब निकाल लें कंबल और रजाई, तेज हवा से बढ़ेगी ठंड, इन जिलों में बारिश के भी आसार

Bihar Weather: मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार में 22 अक्टूबर तक मौसम शुष्क बना रहेगा. तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है. वहीं, बिहार के दक्षिण भाग की बात करें तो 23 से 26 अक्टूबर के बीच तेज हवा चलेगी. जिससे ठंड बढ़ेगी.
Bihar Weather: मौसम विभाग के मुताबिक, बिहार में 22 अक्टूबर तक मौसम शुष्क बना रहेगा. तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है. सुबह के समय कई जिलों में वायुमंडल आद्रता अधिक होने के कारण लगभग सभी जिलों में कोहरा छाया रहेगा. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, चक्रवर्ती वायु परिसंचरण उत्तर पूर्वी असम के आसपास समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर बनी हुई है. जिसके कारण उत्तर पूर्वी भाग में बादल छाए रहने की उम्मीद है.
तेज हवा के साथ होगी बारिश
वहीं, बिहार के दक्षिण भाग की बात करें तो 23 से 26 अक्टूबर के बीच तेज हवा चलेगी. हवा की गति 20 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार रहने की संभावना है. साथ ही प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश होने की भी संभावना है.
अब तक 80 प्रतिशत कम बारिश हुई
मौसम विभाग केंद्र पटना की ओर से जारी डाटा के अनुसार पोस्ट मानसून में बिहार में अभी तक 11 मिलीमीटर ही बारिश हुई है. जो सामान्य से 80 प्रतिशत कम है. इधर, पिछले 24 घंटे में किशनगंज, पश्चिमी चंपारण, सुपौल और सीतामढ़ी में छिटपुट से मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की गई है.
Also Read: बेलागंज सीट से NDA ने उतारा महिला उम्मीदवार, जानें कौन हैं दबंग मनोरमा देवी?
कितना दर्ज किया गया न्यूनतम तापमान
रोहतास और मोतिहारी का न्यूनतम तापमान सबसे कम 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. उसके अलावा पटना का न्यूनतम तापमान 24.02, गया 21.7, नवादा 21.6, बांका 21.3, कटिहार 23.1, पूर्णिया 22.5, मधुबनी 22.8, सुपौल 23.7, औरंगाबाद 22, सासाराम 21.8 और बक्सर में 21.6 डिग्री रहा.
ये वीडियो भी देखें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




